खेल

IND vs SL: टीम इंडिया करेगी सीरीज पर कब्जा! जानें मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और पॉसिबल प्लेइंग-11

IND VS SL, 2nd T20: भारत ने वानखेड़े में खेले गए सीरीज ओपनर में आखिरी गेंद पर दो रन से जीत हासिल की. कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मुश्किल परिस्थितियों पर सही फैसले लिए जिसका लाभ उन्हें मिला. तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी.

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मुकाबला आज (गुरुवार) को खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए आज के मुकाबले में पुणे की पिच बेहद अहम होगी और मौसम की स्थिति भी.

आइए जानते हैं क्या हैं मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और संभवित प्लेइंग-11

पिच रिपोर्ट: 
पुणे के मैदान पर मौजूदा पिच काफी दिलचस्प साबित होने वाली है. या यूं कह लीजिए आज दोनों टीमों को पिच फैक्टर बड़ी चुनौती दे सकता है. इस पिच पर बल्लेबाजों को शुरुआती मौकों पर फायदा मिलता दिख सकता है लेकिन यहां पर खासतौर पर स्पिनर्स का दबदबा नजर जरूर आएगा. दोनों ही टीम इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी. यानी आज टॉस फैक्टर भी नजर आने वाला है.

मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो बारिश की संभावना ना के बराबर है इसलिए मैच पूरा खेला जाएगा. पुणे में इस समय थोड़ी उमस रहेगी और बाद में फील्डिंग करने वाली टीम को ये थोड़ा परेशान जरूर कर सकती है.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 …

IND: हार्दिक पंड्या (C), ईशान किशन (WK), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक

SL: दसुन शनाका (C), कुसल मेंडिस (WK), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, भनुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरु कुमारा, दिलशान मदुशंका और महीश तीक्षणा

Amit Kumar Jha

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

2 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

10 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

36 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

46 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

59 minutes ago