Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर डबल धमाका! 10 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 550 करोड़ के पार, हर दिन बना रही नया रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त जलवा कायम है. फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों के अंदर 552.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच छाई हुई है. फिल्म ने पहले दिन 28.60 करोड़ रुपए से शानदार शुरुआत की और लगातार अच्छा बिजनेस किया. पहले हफ्ते में फिल्म ने 218 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे हफ्ते में भी यह रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है.

मेकर्स की जानकारी के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड 552.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 364.60 करोड़ रुपए रही है. खास बात यह है कि दूसरे शनिवार को फिल्म ने 53.70 करोड़ और दूसरे रविवार को 58.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

साल 2025 की टॉप फिल्मों में तीसरे नंबर पर

लगातार बढ़ते कलेक्शन की वजह से ‘धुरंधर’ साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गई है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इसके आगे केवल ‘सैयारा’ (579.23 करोड़) और ‘छावा’ (797.34 करोड़) हैं.

फिल्म की कहानी और कलाकार

‘धुरंधर’ एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जो देश में घटित सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. फिल्म में कंधार हाईजैक, संसद हमला और 26/11 आतंकी हमले जैसी घटनाओं को दिखाया गया है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं.

फिल्म के दूसरे पार्ट को दर्शकों के लिए और भी रोमांचक बनाने के लिए 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा. पहले पार्ट की सफलता और रिकॉर्डतोड़ कमाई ने पार्ट 2 के प्रति दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं.

ट्रेलर से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया

फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते ही दर्शकों में उत्साह का माहौल बन गया था. सिनेमाघरों में भी यह उत्साह जारी रहा, जिसने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, रणवीर सिंह के नाम हुआ नया रिकॉर्ड, ‘पुष्पा 2’ को भी छोड़ा पीछे

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital