Bharat Express DD Free Dish

Disha Patani के घर हुई फायरिंग, इन गैंगस्टर का सामने आया नाम

Disha Patani House Firing: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग की खबर सामने आई है. गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार से जुड़े गिरोह ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का दावा किया है.

Disha Patani House Firing

Disha Patani House Firing: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के परिवार को लेकर शुक्रवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित उनके घर पर फायरिंग हुई है. इस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधियों रोहित गोदारा और गोल्डी बरार से जुड़े गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल इस फायरिंग में कोई भी घायल नहीं हुआ है.

दरअसल सोशल मीडिया पर फैल रही एक पोस्ट में सीधे तौर पर लिखा गया है कि ‘आज खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी के बरेली के सिविल लाइन्स स्थित घर पर फायरिंग की गई है और इसे हमने अंजाम दिया है.’ यही नहीं पोस्ट में आगे यह आरोप लगाया गया कि एक्ट्रेस ने कथित तौर पर संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है.

Disha Patani News

उसी पोस्ट में आगे लिखा गया कि ‘इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है. हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह तो सिर्फ ट्रेलर है. अगर भविष्य में इसने या किसी और ने धर्म के खिलाफ आवाज उठाई, तो उनके घर का कोई भी सदस्य जिंदा नहीं बचेगा.’

फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी

गैंग द्वारा किए गए इस कथित दावे में केवल दिशा पाटनी ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को भी चेतावनी दी गई है. पोस्ट में साफ लिखा गया कि ‘यह संदेश सिर्फ दिशा पाटनी तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म जगत और उससे जुड़े लोगों को भी है. धर्म की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं.’

गौरतलब है कि इस कथित फायरिंग की पुष्टि अब तक किसी आधिकारिक स्रोत से नहीं हुई है. मीडिया चैनल ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे की जिम्मेदारी नहीं लेते. अभी तक न तो दिशा पाटनी और न ही उनके परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है.

सलमान खान पर भी हो चुकी है फायरिंग

यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड स्टार्स को गैंगस्टरों ने निशाना बनाया हो. हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर भी कई बार फायरिंग की घटनाएं हुईं थीं, जिनकी जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बरार और उसके साथियों ने ली थी. अब दिशा पाटनी के घर का नाम सामने आने से फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सोशल मीडिया पर फैल रही इस वायरल पोस्ट की भी छानबीन की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Awez Darbar की खुली पोल, घर में हुआ बड़ा खुलासा, क्या सच में Nagma को धोखा दे रहे Awez?

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read