Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नए साल में फिल्म ‘Dunki’ और ‘Salaar’ ने बनाएं जबरदस्त रिकॉर्ड, धुंआदार रही कमाई, जानें कलेक्शन

Dunki VS Salaar: ‘सलार’ की तुलना में ‘डंकी’ की कमाई स्लो जरूर रही लेकिन फिल्म की कलेक्शन उतना भी बुरा नहीं रहा.आइए जानते हैं 1 जनवरी 2024 को कितना कलेक्शन किया ?

Dunki VS Salaar: साल 2023 के आखिरी दिनों में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने साल 2024 में जोरदार एंट्री की है. न्यू ईयर पर इस फिल्म ने देशभर में 200 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गई है. वहीं दूसरी तरफ प्रभास की ‘सालार’ हर दिन दमदार कलेक्शन कर रही है. 11वें दिन 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका टोटल 360.77 करोड़ रुपये हो गया है. ‘सलार’ की तुलना में ‘डंकी’ की कमाई स्लो जरूर रही लेकिन फिल्म की कलेक्शन उतना भी बुरा नहीं रहा.आइए जानते हैं फिल्म ने साल के पहले दिन या 1 जनवरी 2024 को कितना कलेक्शन किया ?

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ 200 करोड़ के करीब

फिल्म की रिलीज से पहले कहा जा रहा था कि ये ‘पठान’ और ‘जवान’ की कमाई के आंकड़ों को पार करने वाली है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. जहां इसकी ओपनिंग सबसे कम 29.2 करोड़ रही वहीं अब ये इंडिया में 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने साल 2024 के पहले दिन यानी 12वें दिन यानी अपने दूसरे सोमवार को 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. कुल 12 दिनों में फिल्म ने 196.97 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है.

‘डंकी’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं ‘डंकी’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म करीब 380 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. फिल्म ने 11 दिनों में 370.25 करोड़ की कमाई की वहीं 11 दिनों में केवल विदेश में इसने 145.00 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इल फिल्म ने इतने ही दिनों में 225.25 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

‘डंकी’ स्टार कास्ट

इस फिल्म में शाहरुख ने पहली बार राजकुमार हिरानी के साथ काम किया है.  इस फिल्म में शाहरुख के अलावा विक्की कौशल, तापसी पन्नू और सुनील ग्रोवर जैसे कई शानदार कलाकार नजर आए हैं. फिल्म उन कुछ दोस्तों की कहानी है जो विदेश जाना चाहते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है.

प्रभास की ‘सालार’

प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सलार: पार्ट 1 – सीजफायर’ पिछले 10 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. निर्माताओं के अनुसार, प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म दुनिया भर में 625 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर चुकी है. नए साल, 1 जनवरी को 15 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

नए साल में ‘सालार’ ने तोड़े रिकॉर्ड

22 दिसंबर को प्रभास की ‘सालार’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में दुनिया भर में 625 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है और नए साल पर भी इसने अच्छा बिजनेस किया है. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, 11वें दिन, 1 जनवरी को ‘सालार’ ने भारत में 15.50 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन किया है. बॉक्स ऑफिस पर अब 11 दिन का कुल कलेक्शन 360.77 करोड़ रुपये हो गया है.

‘सालार’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

देश ही नहीं दुनियाभर में धूम मचा रही है. इस फिल्म को ओवरसीज में भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी के साथ ये फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है. ‘सालार’ की रिलीज के 10 दिनो में दुनियाभर में सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 527.40 करोड़ की कमाई हो चुकी है. वहीं 11वें दिन ये फिल्म वर्ल्डवाइड 530 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

स्टार कास्ट

सालार को केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू रेड्डी ने अहम भूमिका निभाई है. ये फिल्म दो दोस्ती की कहानी है जो जिगरी यार होते हैं लेकिन परिस्थितिवश एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं.

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital