मनोरंजन

Dunki Box Office Collection: क्रिसमस पर भी बेअसर रही शाहरुख खान की ‘डंकी’, जानें 5वें दिन का कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 5: शाह रुख खान और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर को रिलीज हुई. हालांकि, यह मूवी उनकी पहली दो मूवी ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसा बिजनेस नहीं कर पा रही है. इसकी एक वजह 22 दिसंबर को रिलीज हुई ‘सालार’ भी है. अब ‘डंकी’ के पांचवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. चलिए जानते हैं फिल्म ने सोमवार को कितना किया कलेशन.

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोग फैमिली के साथ देखना पसंद कर रहे हैं. डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर 29.2 करोड़ से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन ये आंकड़ा और भी कम हुआ और फिल्म ने महज 20 करोड़ में सिमट गई. तीसरे दिन फिल्म ने 25.61 करोड़ का बिजनेस किया और चौथे दिन ‘डंकी’ ने सबसे अधिक कमाई की. फिल्म का इस दिन का कलेक्शन 30.7 करोड़ रहा. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पांचवे दिन ‘डंकी’ ने 22.50 करोड़ का बिजनेस किया. जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 128.13 करोड़ हो गया है.

जानें कितना रहा कलेक्शन

शाहरुख खान की ‘डंकी’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई नहीं कर रही है, लेकिन उनकी इस साल की अन्य दो फिल्मों ने कई रिकॉर्ड तोड़े. किंग खान की ‘पठान’ ने साल की बेहतरीन शुरुआत की थी. वहीं ‘जवान’ ने भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. किंग खान की ये फिल्म कमाई के मामले में भले ही उन दोनों फिल्मों को टक्कर न दे पाए, लेकिन इसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

‘डंकी’ को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शाहरुख खआन के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, सतीश शाह, विक्की कौशल और विक्रम कोचर भी अहम भूमिकाओं में हैं. पांचवें दिन .भी फिल्म ने शानदार कारोबार किया है. क्रिसमस डे के मौके पर डंकी ने 22.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 128.13 करोड़ हो गया है. वहीं, अगर वर्ल्डवाइड इसके कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

सलार

सलार भी अब तक अच्छा कमाई करने में सफल रही है. साउथ से लेकर नॉर्थ तक, इस फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रही है. इस फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्टिंग को भी काफी सराहा जा रहा है. वीकएंड पर शानदार कलेक्शन करने के बाद फिल्म वीकडेज में भी यह अच्छा बिजनेस कर रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को फिल्म ने 42.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब 208.05 करोड़ रुपये हो गया है.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

6 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

30 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

34 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

39 minutes ago