लाइफस्टाइल

क्या आप भी खाना खाने के बाद खाते हैं इलायची? जानें इसके फायदे

Health Benefits of Elaichi: लगभग हर भारतीय घर में आसानी से मिलने वाली इलायची को खुशबू का खजाना माना जाता है. इसका इस्‍तेमाल खाने में स्‍वाद और फ्लेवर बढ़ाने के साथ-साथ माउथ फ्रेशनर के रूप में भी किया जाता है. भारतीय किचन में इलायची के स्वाद की अपनी एक अलग ही जगह है. स्‍वीट डिश में इसका फ्लेवर तो लाजवाब लगता ही है साथ ही इलायची वाली चाय भी लोगों को खूब पसंद आती है. इलायची के बीज में औषधीय गुण पाए जाते हैं. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि खाना खाने ते बाद दिन में 2 इलायची खाने के क्या फायदे होते हैं.

क्या है इलायची खाने के फायदे?

इलायची मुंह की बदबू दूर करने के लिए बेस्ट माना जाता है. अगर आपके मुंह से बदबू आती है या सांसों की बदबू से परेशान है तो खाना खाने के बाद 2 इलायची चबाएं. इससे आपका पेट भी ठीक रहेगा और मुंह की दुर्गंध से निजात भी मिल जाएगी. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप 1 या 2 से ज्यादा इलायची खाते हैं तो पेट में गर्मी पैदा हो सकती है.

इलायची खाने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है. अगर आपकी हार्टबीट तेज चल रही है तो एक इलायची का सेवन करें इससे आपकी दिल की धड़कने नॉर्मल रहेगीं. साथ ही नींद की समस्या से भी छुटकारा मिलता है. इलायची खाने से मुंह का बदबू और बैक्टीरिया दोनों खत्म हो जाता है.

ये भी पढ़ें:Christmas Drinks: आज क्रिसमस पर ट्राई करें ये स्पेशल मॉकटेल ड्रिंक, आएगा जबरदस्त स्वाद, जानें रेसिपी

गले की खरास से राहत

कई महिलाएं जुकाम और गले की खराश से काफी परेशान रहती है. ऐसे में अगर आप रात को खाना खाने के बाद सिर्फ 2 इलायची अच्‍छे से चबाकर खाती हैं और ऊपर से गुनगुना पानी पीती हैं तो आपकी यह समस्‍या दूर हो जाती है. इससे गले में खराश की समस्या में काफी आराम मिलेगा.

इलायची खाने के उपाय

-अगर आप गैस और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से परेशान हैं और इसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो खाना खाने के बाद हमेशा इलायची का सेवन कर सकते हैं.

-इलायची के नियमित सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को मात दी जा सकती है. इसके अलावा, इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व मुंह और त्वचा के कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं.

-इलायची को दूध में उबालकर शहद के साथ मिलाकर रात को सोते समय पीने से आपके शरीर को अंदर से मजबूती मिलती हैं.

-इलायची में मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है जिससे शरीर का रक्त संचार हमेशा सामान्य रहता है. फलस्वरूप रक्तचाप भी कंट्रोल में रहता है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Akansha

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

43 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago