Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Dunki: शाहरुख खान की फिल्म डंकी देखने से पहले जान लें इसके नाम का मतलब

Dunki Vs Salaar Advance Booking: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी रिलीज होने में बस कुछ घंटे बचे है. जबकि शुक्रवार, 22 दिसंबर को प्रभास की ‘सालार’ सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी.

Dunki Vs Salaar Advance Booking: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी रिलीज होने में बस कुछ घंटे बचे है. मुंबई में सुबह 5:55 बजे से शोज रखे गए हैं, जबकि शुक्रवार, 22 दिसंबर को प्रभास की ‘सालार’ सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी. दोनों ही फिल्‍मों को लेकर फैंस काफी एक्ससिटेड है.ऐसे में शाहरुख खान और इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के बीच डंकी के मतलब को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी डंकी के नाम का मतलब बता दिया है.

फिल्म देखने से पहले जान लें डंकी का मतलब

दरअसल डंकी की रिलीज से पहले मेकर्स ने डंकी डायरीज़ के नाम से एक वीडियो रिलीज किया है. जिसमें शाहरुख खान, तापसी पन्नू और राजकुमार हिरानी इस फिल्म के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में राजकुमार हिरानी ने बताया है कि आखिर डंकी फिल्म बनाने का उनके पास आइडिया कहां से आया और इसका मतलब क्या होता है. वीडियो में राजकुमार हिरानी ने बताया कि एक बार वह पंजाब के जालंधर में गए थे. वहीं उन्होंने लोगों के घरों की छत बड़े-बड़े प्लेन और विदेशी विरासते का पुतले देखे.

जिसे देखने के बाद राजकुमार हिरानी ने इसके बारे में पता लगया. जिसके बाद उन्हें पता चला कि जालंधर में जिनके घर से लोग विदेश में जाते हैं वह अपनी शान के लिए ऐसे पुलते बना लेते हैं. राजकुमार हिरानी ने यह भी बताया कि पंजाब के लोग विदेश जाने के लिए न केवल गुरुद्वारे जाकर मन्नत मांगते हैं बल्कि हर एक तरीका भी अपनाते हैं. वहां के लोग अवैध रास्ते से भी विदेश जाते हैं, इस अवैध रास्ते को डॉन्की रूट कहते हैं, जिसके ऊपर फिल्म का नाम डंकी रखा गया है. एडवांस बुकिंग की बात करे तो दोनों ही फिल्‍में पूरा जोर लगा रही हैं. शनिवार से लेकर सोमवार तक के आंकड़ों में ‘डंकी’ बाजी मारती हुई दिख रही है. लेकिन दिलचस्‍प है कि रविवार के मुकाबले सोमवार को ‘सालार’ के 58% अध‍िक टिकट बिके हैं.

‘डंकी’ और ‘सालार’ का एडवांस बुकिंग

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात तक शाहरुख खान की फिल्‍म ‘डंकी’ के लिए कुल 2,61,065 टिकटों की बिक्री हो चुकी है. इनमें अध‍िकतर टिकटें मल्‍टीप्‍लेक्‍स की हैं. टिकट की कीमतें भी अध‍िक हैं. लिहाजा, ‘डंकी’ ने सोमवार रात तक एडवांस बुकिंग से 7.62 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है. दूसरी ओर, ‘सालार’ के लिए तीन दिनों में ‘डंकी’ से अध‍िक 2,52,486 टिकटों की एडंवास बुकिंग हुई है. लेकिन कमाई के मामले में यह पीछे है. ‘सालार’ ने सोमवार रात तक एडवांस बुकिंग से 6.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital