मनोरंजन

Kangana Ranaut की फिल्म ‘Emergency’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, अनुपम खेर का दिखा जबरदस्त अंदाज

Emergency Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी अपकमिंग आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. फिल्म की रिलीज डेट मिल गई है और टीजर भी रिलीज हो गया है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मंगलवार, 23 जनवरी को फिल्म का टीजर जारी किया. इस फिल्म की डायरेक्टर से लेकर प्रड्यूसर और एक्टर भी कंगना रनौत खुद ही हैं. इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं.

बता दें कि ये फिल्म भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की सबसे विवादास्पद घटना ‘इमरजेंसी’ पर बेस्ड है जो इंदिरा गांधी के इर्द-गिर्द घूमती है.फिल्म ‘इमरजेंसी’ 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. कंगना रनौत ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है.

ये भी पढ़ें: Fighter ने रिलीज से पहले ही मचाया गदर, एडवांस बुकिंग में हुई चांदी ही चांदी

कंगना ने कहा- इमरजेंसी

इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत ने कहा है, ‘इमरजेंसी मेरी सबसे महत्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट है और मणिकर्णिका के बाद दूसरी निर्देशित फिल्म है, इस बड़े बजट, भव्य पीरियड ड्रामा के लिए हमारे पास बेस्ट इंडियन और इंटरनैशनल टैलेंट एक साथ आ रहे हैं.’

इसी पोस्ट में अखबार के पन्नों पर जहां ‘इमरजेंसी’ की खबरें दिख रही हैं. पोस्टर शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा कि ‘भारत के अंधेरे काल के पीछे की कहानी खुलने जा रही है. इमरजेंसी 14 जून 2024 को रिलीज होने जा रही है. सबसे खूंखार और भयंकर प्रधानमंत्री के रूप में गरजने को तैयार है. आइए इसके गवाह बनते हैं.’

फिल्म की स्टारकास्ट

वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो कंगना रनौत जहां इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी तो वहीं जेपी नारायण की भूमिका में अनुपम खेर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में श्रेयस तलपड़े और फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रूप में मिलिंद सोमन नजर आएंगे. फिल्म महिमा चौधरी, दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

15 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

30 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

33 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

58 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

1 hour ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

2 hours ago