Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Fighter ने रिलीज से पहले ही मचाया गदर, एडवांस बुकिंग में हुई चांदी ही चांदी

Fighter Advance Booking: फाइटर की एडवांस बुकिंग ने गर्दा उड़ा दिया है. तो चलिए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग ने अब तक कितनी कमाई कर ली है

Fighter Advance Booking

Fighter Advance Booking

Fighter Advance Booking: इन दिनों ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘फाइटर’ ( Fighter) खूब सुर्खियां बटोर रही है. इस फिल्म का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म आने वाली 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म को रिलीज होने में केवल दो ही बचे हैं, लेकिन इससे पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने गर्दा उड़ा दिया है. फाइटर की एडवांस बुकिंग 22 जनवरी को शुरू हो गई थी, तो चलिए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

फाइटर ने एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों रुपये (Fighter Advance Booking)

फाइटर की रिलीज में अब दो ही दिन बाकी हैं. ऐसे में दर्शकों की एक्साइटमेंट में सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है. 25 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ो कमा लिए हैं. Sacnilk.com के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, फाइटर ने एडवांस बुकिंग में 3.66 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद ये फिल्म करोड़पति की लिस्ट में शामिल हो चुकी है.

यह भी पढ़ें : ‘यह ऐतिहासिक है…अब मैं हर साल आऊंगा’, राम मंदिर के उद्घाटन पर अयोध्‍या में बोले रजनीकांत- बहुत भाग्यशाली हूं

ऋतिक रोशन तोड़ पाएंगे अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड? (Fighter Advance Booking)

फिल्म फाइटर अपनी एडवांस बुकिंग में तो खूब धूम मचा रही है या ये कह लीजिए कि करोड़ों की कमाई कर रही है, लेकिन अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर पाती है. फाइटर की रिलीज से पहले की कमाई को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि ये उनकी ही फिल्म विक्रम वेधा और और वॉर का रिकॉर्ड तोड़ देगी. हालांकि फिल्म एडवांस बुकिंग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आप इस फिल्म को 25 जनवरी को सिनेमाघरों में देखने जा सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital