Maidaan final trailer
Maidaan final Trailer: आज बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर मेकर्स ने उनकी मोस्ट अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज रिलीज किया है. इस फिल्म को लेकर फैंस की बेसब्री का पता इसको मिल रहे रिव्यू से ही लगाया जा सकता है. इस फिल्म में अजय देवगन भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की भूमिका में शानदार नजर आ रहे हैं. आइए देखते हैं फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर
अजय देवगन ने इस ट्रेलर को ट्वीट करते हुए शानदार कैप्शन लिखा है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है, ‘दिल एक, समझ एक, सोच एक, एस.ए. रहीम और उनकी टीम इंडिया की अनकही सच्ची कहानी के गवाह आप भी बनें,आ जाओ मैदान में 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में.’
ये कहानी है भारतीय फुटबॉल के कोच और भारत राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के अब्दुल रहीम की जो पेशे से टीचर भी रहे. बताया जाता है कि कोच के रूप में उनका जो कार्यकाल भारत में था उसे फुटबॉल के लिहाज से गोल्डन पीरियड था. इस फिल्म में भी यही दिखाया गया है कि कैसे सैय्यद अब्दुल रहीम को यकीन है कि हम फुटबॉल जीतेंगे, जबकि ऐसा किसी को नहीं लगता. इसी के साथ अपनी टीम के लिए जुनूनी खिलाड़ियों को इकट्ठा करने के पीछे कोच की मेहनत भी साफ-साफ दिख रही है. इन्हें फुटबॉल और इसके मैदान के अलावा और कुछ नहीं दिखता.
बता दें कि ये फिल्म ‘मैदान’ सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियमणि और गजराज राव भी नजर आ रहे हैं. प्रोड्यूसर बोनी कपूर की इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है.
वहीं बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी 10 अप्रैल को ही रिलीज हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर ये टक्कर दोनों ही फिल्मों को भारी पड़ सकती है.
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…