खेल

IPL 2024 में 16 और 17 अप्रैल को खेले जाने वाली मैच की तारीख बदली, BCCI ने दी जानकारी

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दो मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किए हैं. पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 16 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाना था. वहीं 17 अप्रैल को  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) मैच खेला जाना था. लेकिन बीसीसीआई ने दोनों मुकाबले के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेले जाने वाले मैच को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले 16 अप्रैल को कराने का फैसला किया है. जबकि गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच अहमदाबाद में होने वाले मैच के कार्यक्रम में भी बीसीसीआई ने बदलाव करते हुए एक दिन आगे कर दिया है. हालांकि बीसीसीआई ने ऐसा करने का कोई कारण नहीं बताया है.

बीसीसीआई ने क्या कहा?

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, ‘‘कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 17 अप्रैल 2024 को होने वाला मुकाबला अब एक दिन पहले 16 अप्रैल 2024 को होगा.’’ बोर्ड ने कहा कि, ‘‘अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को पहले गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 16 अप्रैल 2024 को मैच की मेजबानी करनी थी. यह मुकाबला अब 17 अप्रैल 2024 को होगा.’’

पता चला है कि कोलकाता पुलिस ने आईपीएल के 17वें सीजन के केकेआर के तीसरे घरेलू मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई है. इससे तीन दिन पहले ही ईडन गार्डन्स पर लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुकाबला होना है. सात चरण के आम चुनाव के पहले चरण के दौरान 19 अप्रैल को बंगाल में भी मतदान होगा. कोलकाता में मतदान एक जून को होना है. बंगाल क्रिकेट संघ ने सुझाव दिया था कि मैच को या तो एक दिन पहले (16 अप्रैल) या 24 घंटे बाद 18 अप्रैल को कराया जाए.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, RCB vs LSG: घरेलू मैदान पर लखनऊ देगी पटखनी या जीत की पटरी पर लौटेगी आरसीबी, जानें संभावित प्लेइंग 11

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

15 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

17 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

34 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

46 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago