एडेन मार्कराम (फोटो- IANS)
T20 World Cup 2024, Super-8: टी20 विश्व कप 2024 का लीग चरण समाप्त हो गया है. टूर्नामेंट अब सुपर 8 के दौर में पहुंच चुका है. इस चरण का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच होगा. इस मैच से पहले प्रोटियाज टिम के कप्तान एडेन मार्कराम ने कहा है कि अमेरिका को कमजोर टीम समझना सबसे बड़ी बेवकूफी हो सकती है.
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम का मानना है कि यूएसए ने साबित कर दिया है कि वे टी20 विश्व कप 2024 में अब छोटी टीम नहीं है और हम सुपर आठ के मुकाबले में उन्हें हल्के में नहीं लेंगे. अपने पहले पुरुष टी20 विश्व कप में, सह-मेजबान अमेरिका ने कनाडा और पाकिस्तान को हराकर शानदार प्रदर्शन किया है. साथ ही ग्रुप-ए में भारत के बाद दूसरे नंबर पर है.
अब अमेरिका का सामना साउथ अफ्रीका की टीम से होगा. साउथ अफ्रीका ने लीग चरण में नीदरलैंड और नेपाल के खिलाफ जीत सहित ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया है. एडेन मार्कराम ने कहा, “वे वास्तव में अच्छे रहे हैं. उन्होंने साबित कर दिया है कि वे अब छोटी टीम नहीं हैं. इसलिए, हमें 100 प्रतिशत अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा और उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा.”
एडेन मार्कराम ने आगे कहा कि, “मैं अमेरिका के खिलाफ एक चुनौतीपूर्ण मैच के लिए उत्साहित हूं. यह एक ऐसी टीम है जिसके खिलाफ हमने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए हम इसके लिए और यहां एंटीगा में खेलने के लिए उत्सुक हैं.” बता दें कि इन दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ इससे पहले कोई भी मुकाबला नहीं खेला है. हालांकि कागजों पर मजबूत दिखने वाली अफ्रीकी टीम को यह जरूर पता है कि वह किसी भी कीमत पर अमेरिका को हल्के में नहीं ले सकती.
टूर्नामेंट में अमेरिका की टीम ने खूब सुर्खियां बटोरी. ग्रुप स्टेज में उसने भारत और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों को नाकों चने चबाने पर मजबूर कर दिया था. उसने पाकिस्तान को हरा कर एक बड़ा उलटफेर किया था. हालांकि, भारत के खिलाफ उसे हार जरूर मिली थी लेकिन 110 के लक्ष्य को भी उनके गेंदबाजों ने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य में तब्दील कर दिया था. विश्व कप से पहले भी उसने बांग्लादेश को टी20 सीरीज में मात देकर सबको चौंका दिया था. ऐसे में इस टीम से उनके फैंस काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं.
ये भी पढ़ें- वेस्ट इंडीज की पिचें अगर टर्न लेती है तो ये स्पिनर बरपा सकता है कहर, पूर्व दिग्गज कप्तान ने की बड़ी भविष्यवाणी
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…
Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…