Bharat Express DD Free Dish

Hanuman Ansh: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने सपरिवार देखी नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म

Neem Karoli Baba Biopic: नीम करौली बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने सपरिवार शिरकत की. उनके साथ ‘हनुमान अंश’ की पूरी टीम मौजूद रही. तस्‍वीरें देखिए.

upendrra Rai

Hanuman Ansh Movie: नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जमकर प्रशंसा हो रही है. आज ‘हनुमान अंश’ की पूरी टीम और भारत एक्सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय सपरिवार (अपनी धर्मपत्नी और बेटे के साथ) स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आए. इस दौरान फिल्म के कलाकार और युवा निर्माता भी उनके साथ मौजूद रहे.

‘हनुमान अंश’ की स्क्रीनिंग से पहले CMD उपेन्द्र राय ने नीम करौली बाबा की तस्‍वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

उन्होंने कहा—

“नीम करौली बाबा देश की महान विभूति थे. मैंने उनके जीवन पर बनी फिल्‍म देखने से पहले दीप प्रज्ज्वलित किया और उनके श्री चरणों में पुष्प अर्पित किए.”

‘हनुमान अंश’ फिल्म देखकर उमड़ा भक्ति भाव

स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भारत एक्सप्रेस की टीम और ‘हनुमान अंश’ के स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म देखने के बाद भारत एक्सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय भावुक नजर आए. उन्होंने फिल्म के प्रति अपनी गहरी अनुभूति और भक्ति भाव को व्यक्त किया —

“आज मुझे नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को पुन: देखने का अवसर मिला. लंबे अरसे बाद ऐसी फिल्म देखने को मिली, जो सचमुच दिल को छू गई. फिल्म में बाबा से जुड़ी कहानियों को पर्दे पर देखकर ऐसा लगा जैसे उनके जीवन, उनकी भक्ति और उनके चमत्कारों से जुड़ी अनुभूतियां आंखों के सामने जीवंत हो उठी हों.”


⊂ स्पेशल स्क्रीनिंग ⊃


निर्माता अनुप्रिया और रागिनी की अहम भूमिका

इस आध्यात्मिक और प्रेरणादायक फिल्म के निर्माण में युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया और रागिनी की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही है. भारत एक्सप्रेस के साथ आयोजित इस स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर, रागिनी और फिल्म से जुड़े सभी प्रमुख कलाकार मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा नीम करौली के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का यह सराहनीय प्रयास किया है.

यह भी पढ़िए: नीम करौली बाबा पर बनी फिल्‍म ‘हनुमान अंश’ को नेशनल अवॉर्ड दिलाना चाहती हैं अनुप्रिया नागर, अपने अनुभव किए शेयर

फिल्‍म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मिली तारीफ

गौरतलब है कि ‘हनुमान अंश’ को इससे पहले भी व्यापक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल चुकी है. लंदन में स्क्रीनिंग से लेकर अमेरिका के फ्लोरिडा में कीर्तन गायक कृष्ण दास का आशीर्वाद इसे मिला है. इसके अलावा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, सांसद मनोज तिवारी और आचार्य प्रमोद कृष्णम जैसी हस्तियां भी इस फिल्म की सराहना कर चुकी हैं. फिल्म बाबा नीम करौली के जीवन, उनकी निस्वार्थ सेवा और अलौकिक चमत्कारों को बेहद सजीव ढंग से प्रस्तुत करती है.

यह भी पढ़िए: नीम करौली बाबा पर बनी पहली फीचर फिल्म की लंदन में स्पेशल स्क्रीनिंग, 21 वर्षीया अनुप्रिया नागर का दिखा जलवा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read