Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

New Year 2024: नए साल में OTT पर रिलीज होने जा रही हैं Salaar समेत ये 5 बड़ी फिल्में, नोट कर लें डेट

New Year 2024: नए साल शुरू होने के साथ लोगों की नई उम्मीदें टिकी हुई हैं. इन सबके बीच जिन फिल्मों की ओटीटी रिलीज का आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वे फिल्में जनवरी 2024 में दस्तक देने वाली हैं.

New Year 2024: नए साल शुरू होने के साथ लोगों की नई उम्मीदें टिकी हुई हैं. इन सबके बीच जिन फिल्मों की ओटीटी रिलीज का आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वे फिल्में जनवरी 2024 में दस्तक देने वाली हैं. इस लिस्ट में ‘एनिमल’, ‘सैम बहादुर’ और ‘मिर्जापुर 3’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज के नाम शामिल हैं. चलिए बताते हैं कौन सी फिल्म और वेब सीरीज कब-कहां रिलीज की जाएगी.

‘सालार’

प्रभास की ‘सालार’ (Salaar) 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है. हालांकि फैंस प्रभास की फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब रिपोर्ट्स की मानें तो सालार का डिजिटल डेब्यू ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स पर होगा. अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. वहीं रिलीज की बात करें तो मूवी थियेटर के 2 महीने बाद ओटीटी पर दस्तक देगी.

कितने करोड़ में हुई ‘सालार’ की ओटीटी डील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सालार’ के ओटीटी राइट्स 162 करोड़ रुपये में बिके हैं. कहा जा रहा है कि ‘सालार’ ने इस मामले में रिकॉर्ड बना लिया है. अभी तक किसी भी साउथ इंडियन प्रोजेक्ट को ओटीटी राइट्स में ऐसी भारी भरकम रकम नहीं मिली है.

‘एनिमल’

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. इसे 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसमें तृप्ति डिमरी का किरदार काफी चर्चा में रहा. ऐसे में जो लोग सिनेमाघरों में इसे नहीं देख पाए थे वो इसके ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कथित तौर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म को 26 जनवरी, 2024 को नेटफ्लिक्स से रिलीज किया जाएगा.

‘सैम बहादुर’

विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने लीड रोल प्ले किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 26 जनवरी, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा.

‘टाइगर 3’

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. इसमें इमरान हाशमी विलेन की भूमिका में थे. इसमें रेवती, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी, रिद्धि डोगरा और विशाल जेठवा अहम भूमिका में थे. इसे कथित तौर पर साल 2024 में प्राइम वीडियो रिलीज किया जाएगा.

‘मिर्जापुर 3’

पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ (Mirzapur 3) काफी चर्चा में है. इसके पहले दो सीजन्स हिट रहे हैं. दोनों को प्राइम वीडियो से रिलीज किया गया था. ऐसे में अब इसके तीसरे सीक्वल को अगले साल यानी कि 2024 को प्राइम वीडियो से रिलीज किया जाएगा.

‘आश्रम-5’

बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम’ (Ashram) के चार पार्ट रिलीज हो चुके हैं, जिसके बाद अब इसके पांचवे सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. लोग इसकी रिलीज में आंख गड़ाए बैठे हुए हैं. इसके नए सीजन को 2024 में रिलीज किए जाने की चर्चा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital