Bharat Express DD Free Dish

हरिद्वार पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, कैलाशानंद गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने हरिद्वार स्थित आश्रम में कैलाशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की और फिल्म की सफलता व आगामी प्रोजेक्ट के लिए आशीर्वाद लिया.

Hanuman Ansh producer Anupriya Nagar

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया ने कैलाशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की

Hanuman Ansh: हनुमान अंश फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) हाल ही में हरिद्वार पहुंचीं. यहां उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज (Swami Kailashanand Giri Maharaj) के आश्रम में जाकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच शिष्टाचार भेंट हुई और अनुप्रिया नागर ने अपनी फिल्म हनुमान अंश की सफलता के साथ-साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए भी महाराज से आशीर्वाद लिया.

अनुप्रिया नागर के हरिद्वार स्थित आश्रम पहुंचने पर आध्यात्मिक माहौल में उनकी स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से मुलाकात हुई. बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की और भविष्य में आने वाली फिल्म को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने महाराज से अपनी फिल्मों की सफलता और अच्छे कार्यों के लिए आशीर्वाद मांगा.

महाराज ने की अनुप्रिया नागर की प्रशंसा

मुलाकात के दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने अनुप्रिया नागर की सराहना की. उन्होंने उनके काम और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं. अनुप्रिया नागर ने भी महाराज का आभार जताया और कहा कि उनका आशीर्वाद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

फिल्म हनुमान अंश को लेकर भी अनुप्रिया नागर उत्साहित नजर आईं. फिल्म की सफलता के बाद वह अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुटी हैं. इसी सिलसिले में हरिद्वार पहुंचकर उन्होंने आध्यात्मिक आशीर्वाद लिया.

हरिद्वार की इस यात्रा को अनुप्रिया नागर ने अपने लिए खास बताया. उनका मानना है कि किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले बड़ों और संतों का आशीर्वाद आत्मविश्वास बढ़ाता है. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से हुई इस मुलाकात के दौरान फिल्मी दुनिया और आध्यात्मिक जगत का एक खूबसूरत संगम भी देखने को मिला.


ये भी पढ़ें: ‘पहले दिन से CMD उपेंद्र राय ने दिया साथ’, हनुमान अंश की सफलता पर अनुप्रिया नागर ने जताया आभार


2 करोड़ में बनी कमाई इतना

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के करीब 35वें दिन तक भारत में लगभग ₹163.13 करोड़ नेट कमाए हैं, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹192.75 करोड़ बताया जा रहा है. महज करीब ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए यह कमाई बेहद बड़ी सफलता मानी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read