Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Box Office: इस साल बॉक्स ऑफिस पर इन 10 फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई

Box Office: इस साल मनोरंजन की दुनिया में काफ़ी धूम-धड़ाका रहा. बॉलीवुड की कुछ नामी फ़िल्मों ने दर्शकों के दिलोदिमाग़ पर गहरी छाप छोड़ी.

Box Office

आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स फिल्म से ली गई तस्वीर

Edited by Nitish Pandey

Written By: Ashmita Singh Rajput

ये साल फिल्म इंडस्ट्री और बॉक्स-ऑफिस के लिहाज से काफी बेहतरीन रहा. कोविड 19 महामारी की दस्तक के बाद सिनेमा की दुनिया की धीमी हुई रफ्तार के बाद यह उछाल देखना वाकई दिल खुश करने देने वाला रहा. फिल्म निर्माता एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बना रहे हैं, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने पर मजबूर कर रही है.

वहीं, शानदार एक्टर और अलग कंटेंट वाली फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. इस साल कई बेहतरीन कहानियां दिखाई गईं और फैंस के बीच उनकी चर्चाएं लंबी रही.

आज हम बात करेंगे उन 10 फिल्मों के बारे में जिन्होंने पूरे साल धूम मचाया. जिनमे बॉलीवुड की सिर्फ एक मूवी को इस लिस्ट शामिल किया गया, बाकी इस लिस्ट में साउथ की 9 फिल्मों का कब्जा रहा. तो आइए देखते हैं पूरी लिस्ट-

-आरआरआर

8 रेटिंग के साथ एसएस राजमौली की यह फिल्म नंबर 1 पोजीशन पर है. रामचरण और जूनियर एनटीआर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. एस.एस. राजामौली की यह फिल्म ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ने वाले दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है. इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 784.2 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और Zee5 पर देख सकते हैं.

-द कश्मीर फाइल्स

विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म 8.3 रेटिंग के साथ 2nd नंबर पोजीशन पर है. फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 1990 के दशक के कश्मीर पर बेस्ड है. फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन और उसके बाद के हालातों को दिखाया गया है. फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और स्टार कास्ट नजर आए. इस फिल्म को देखने के लिए थियेट्रस में काफी भीड़ देखने को मिली. साथ ही इस फिल्म ने ओटीटी पर भी रिकॉर्ड बनाए. इस फिल्म ने 331 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

-केजीएफः चैप्टर 2

यश की यह फिल्म 8.4 रेटिंग के साथ 3rd नंबर पर है. प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इस फिल्म में साउथ एक्टर यश लीड रोल में नजर आए. यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई थी. अब तक यह फिल्म 872.6 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

-विक्रम

कमल हासन की इस ने फिल्म 8.4 रेटिंग के साथ 4th नंबर हासिल किया है. कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम’ दो भाइयों की कहानी पर आधारित है. जिसमें एक गैंगस्टर बन जाता है और दूसरा पॉलिटिशियन. इस फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपए की कमाई की है. इस फिल्म को hot star पर देखा जा सकता है.

-कांतारा

ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने 8.8 रेटिंग के साथ 5th नंबर पर कब्जा किया है. इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा बड़े ही कम दिनों में पार कर लिया.

-रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट

आर माधवन की यह फिल्म 8.8 रेटिंग के साथ 6th पोजीशन पर है. Space Scientist नंबी नारायणन की अपने ही देश में हुई छीछालेदर की रुला देने वाली कहानी फिल्म ‘रॉकेट्री’ ने अपनी रिलीज का एक महीना पूरा कर लिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड करीब 45 करोड़ रुपए की कमाई की है.

-मेजर

अदिवी शेष की ये फिल्म 8.2 रेटिंग के साथ 7th नंबर पर है, साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार महेश बाबू के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मेजर 26/11 के आतंकी हमले में शहीद हुए एनएसजी कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है. फिल्म मेजर को लोगों ने काफी पंसद किया है. दरअसल पहले दिन मेजर के हिंदी वर्जन ने 1.10 करोड़ और दूसरे दिन 1.51 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं तेलुगू वर्जन में इस फिल्म ने पहले ही दिन 13 करोड़ का आंकड़ा पार किया था.

-सीता रामम

दुलकर सलमान की इस फिल्म ने 8.6 रेटिंग के साथ 8th पोजीशन हासिल किया था. मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की फिल्म ‘सीता रामम’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला. बात करें फिल्म के आंकड़े की तो फिल्म 53.63 करोड़ रुपये कमाने में सफल हो चुकी है.

ये भी पढ़ें : Bigg Boss: ‘मां और बहन को गाली मिल रही’- सलमान खान का पारा हुआ हाई, शालीन और स्टैन की लगाई क्लास

-पोंनियिन सेलवन

मणि रत्नम की यह फिल्म 7.9 रेटिंग के साथ 9th नंबर पर रही. ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ने रिलीज के अपने दो ही दिन में 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर नया इतिहास रचा है.

-777 चार्ली

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रक्षित शेट्टी की बहुचर्चित फिल्म ‘777 चार्ली’ 10 नंबर पोजीशन पर है. इस फिल्म की कहानी एक आदमी और एक डॉग के बीच के रिश्ते को दर्शाती है. परमवाह स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म में रक्षित शेट्टी के अलावा अभिनेत्री संगीता श्रृंगेरी भी अहम भूमिका में हैं. रिलीज के बाद ही फिल्म ने 2.1 करोड़ की कमाई की.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital