मनोरंजन

प्रभास की ‘सालार’ का हिंदी वर्जन अब इस दिन OTT पर होगा रिलीज

Salaar Hindi Version OTT Release: साउथ स्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म ‘सालार’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को रिलीज हुए 2 महीने होने वाले हैं लेकिन आज भी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है. ‘सालार’ थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है. बता दें कि इस फिल्म को हिंदी वर्जन में रिलीज नहीं किया गया था. इसको लेकर दर्शक भी काफी बार मेकर्स पर भड़के थे लेकिन अब हिंदी फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.

इस दिन ओटीटी पर होगा रिलीज

जो लोग प्रभास की ‘सालार’ के हिंदी वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है. इस बीच मेकर्स ने ‘सालार’ के हिंदी वर्जन को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है. हिंदी दर्शकों जल्द ही फिल्म को देख पाएंगे. मेकर्स ने हाल ही में ऐलान किया है कि ‘सालार’ अब हिंदी वर्जन में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म 16 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी. बता दें कि इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा चुका है. लेकिन अब इसका हिंदी वर्जन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा.

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है कि ‘सालार’ का हिंदी वर्जन उनके यहां आ रहा है. जो पोस्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से किया गया है, उसमें उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है- तुमने बुलाया और सलार चला आया. इसपर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. इसके पहले ‘सालार’ को तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ इंग्लिश डबिंग के साथ रिलीज किया जा चुका है.

बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

प्रभास की फिल्म ‘सालार’ में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है. 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है. फिल्म की ओपनिंग डे के कमाई की बात करें तो सालार ने 90.7 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. इतना ही नहीं ओटीटी पर भी इसे लोगों ने काफी अच्छा रिव्यू दिया. फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 404.45 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. वहीं, वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म 710.63 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

16 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago