देश

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे विदेशी राजनेता, बोले- यहां आकर अच्छा महसूस हो रहा

Sri Lanka MP Namal Rajapaksa In Ayodhya: अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश-विदेश से लगातार भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं. प्राण प्रतिष्ठा के बाद सूरीनाम और नेपाल के डेलिगेशन ने सबसे पहले रामलला के दर्शन किए थे. गुरुवार 8 फरवरी को फिजी के डिप्टी PM विमान प्रसाद एक प्रतिनिधिमंडल के साथ रामलला के दर्शन किए. वहीं शुक्रवार 9 फरवरी को श्रीलंका के सांसद नमल राजपक्षे ने भी अयोध्या के दर्शन किए.

रामलला के दर्शन करने के बाद नमल राजपक्षे ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के दर्शन किए हैं. उन्होंने कहा कि भारत केे साथ श्रीलंका के रिश्ते पहले कहीं ज्यादा मजबूत हुए हैं. उन्होंने दक्षिण भारतीय लोग बड़ी संख्या में श्रीलंका आते-जाते रहते हैं.

श्रीलंकाई सांसद ने की पीएम मोदी की तारीफ

नमल राजपक्षे ने दर्शन के बाद पीएम मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि पीएम खुद मंदिर बनवाने और उसके उद्घाटन कार्य से जुड़े और इसे पूरा किया. मैं और मेरी पत्नी यहां आए और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया हमें अच्छा महसूस हो रहा हैं. हम श्रीलंका से आते हैं जो कि रामायण का हिस्सा था. बौद्ध संस्कृति भारत से ही निकल कर पूरी दुनियाभर में फैली है ऐसे में हम लोग धार्मिक आधार पर भी आपस में जुड़े हैं.

बता दें कि नमल राजपक्षे श्रीलंका के पूर्व प्रेसिडेंट महिंदा राजपक्षे के बेटे हैं. इससे पहले वे कुशीनगर भी आए थे. कुशीनगर को भगवान गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण स्थल माना जाता है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

26 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

31 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

57 minutes ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

57 minutes ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

1 hour ago