Bharat Express DD Free Dish

एक्स वाइफ सुजैन और गर्लफ्रेंड सबा के साथ ऋतिक रोशन ने मनाया 52वां बर्थडे

Hrithik Roshan 52nd birthday celebration: ऋतिक रोशन ने यॉट पार्टी में परिवार और दोस्तों के साथ अपना 52वां जन्मदिन मनाया. सेलिब्रेशन में एक्स वाइफ सुजैन खान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी नजर आईं, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

Hrithik Roshan celebrates 52nd birthday

Hrithik Roshan 52nd birthday celebration: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार यॉट पार्टी में अपना 52वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके की कुछ अनदेखी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं. इन तस्वीरों में उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान भी नजर आ रही हैं, जिसने फैंस का खास ध्यान खींचा.

पार्टी में मौजूद रहे ये सितारे

इस निजी और खास समारोह में ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके बेटे हरेहान और ह्रीदान शामिल हुए. इसके अलावा जायद खान, कुणाल कपूर, सोनाली बेंद्रे समेत कई करीबी दोस्त भी यॉट पार्टी का हिस्सा बने और ऋतिक के लिए गाते-झूमते नजर आए.

सुजैन खान और सबा आजाद, दोनों ने ही ऋतिक की पोस्ट पर भावुक संदेश लिखते हुए प्यार, खुशी और एकजुटता का जश्न मनाया. तस्वीरों में नजर आ रहा गर्मजोशी भरा माहौल इस बात का संकेत देता है कि बीते रिश्तों के बावजूद परिवार के बीच मजबूत बॉन्ड बना हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

ऋतिक रोशन ने पोस्ट में क्या लिखा?

ऋतिक रोशन ने अपने जन्मदिन की तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “धन्यवाद दुनिया! धन्यवाद मेरे परिवार! मेरे दोस्तों, मेरे प्रशंसकों. उन सभी को जिन्होंने मुझे संदेश भेजने, मुझे लिखने, मेरे बारे में पोस्ट करने, मुझे कॉल करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई, उन सभी को जिन्होंने कल अपनी प्रार्थनाओं में मेरे लिए शुभकामनाएं दीं, या मुझे बस एक पल के लिए याद किया, या मुझे कुछ पल के लिए याद किया. ”

ऋतिक रोशन ने आगे लिखा कि, “आप सभी को मैं कहना चाहता हूं कि इस धरती पर आप सभी के साथ एक ही स्थान पर जीवित रहना मेरे लिए एक परम सौभाग्य और सम्मान की बात है, हम सब मिलकर अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहे हैं और ऐसी गूंज पैदा कर रहे हैं जो मुझे यकीन है कि अनंत काल तक बनी रहेगी. प्यार के लिए धन्यवाद”.


ये भी पढ़ें: 5 साल की हुईं वामिका; ग्लैमर से दूर लंदन में अनुष्का ने मनाया बर्थडे, बताया कैसे बदली दुनिया


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read