Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Shilpa Shetty IT Raids: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर आयकर विभाग की छापेमारी, आखिर किस मामले में बढ़ीं मुश्किलें?

Income Tax Raid at Shilpa Shetty House: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पर इनकम टैक्स विभाग ने रेड मारी. बेंगलुरु के बास्टियन रेस्टोरेंट पर भी छापा पड़ा. इनकम टैक्स विभाग की टीमें दस्तावेज जांच रही.

Shilpa Shetty IT Raids: 18 दिसंबर 2025 को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ गईं. इनकम टैक्स विभाग की टीम ने उनके मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की. यह रेड सुबह से शुरू हुई और देर शाम तक चलती रही. जांच बास्टियन रेस्टोरेंट से जुड़े वित्तीय लेन-देन पर हो रही है.

मुंबई के अलावा बेंगलुरु में भी छापा

रेड सिर्फ मुंबई तक नहीं रुकी. बेंगलुरु में बास्टियन गार्डन सिटी रेस्टोरेंट और उससे जुड़ी कंपनियों पर भी इनकम टैक्स टीम ने छापा मारा. यहां चर्च स्ट्रीट पर स्थित इस रेस्टोरेंट के दस्तावेज खंगाले गए. निवेश, आय और टैक्स भुगतान में गड़बड़ी का शक है.

बास्टियन से शिल्पा का कनेक्शन

शिल्पा शेट्टी ने 2019 में बास्टियन हॉस्पिटैलिटी में निवेश किया था. उन्हें इस रेस्टोरेंट में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कंपनी के फाउंडर रंजीत बिंद्रा हैं. शिल्पा के पति राज कुंद्रा भी इन लेन-देन से जुड़े हैं. जांच में होटल बिजनेस की आय और टैक्स रिटर्न की पड़ताल हो रही है.

बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार को बास्टियन रेस्टोरेंट के खिलाफ केस दर्ज किया. आरोप है कि रेस्टोरेंट निर्धारित समय से ज्यादा देर तक खुला रहता था. शिल्पा शेट्टी ने इस पर इंस्टाग्राम पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि आरोप बेबुनियाद और प्रेरित हैं.

शिल्पा या परिवार का कोई बयान नहीं

अभी तक शिल्पा शेट्टी या उनके परिवार की ओर से कोई नया बयान नहीं आया. इनकम टैक्स विभाग की टीमें दस्तावेज जांच रही हैं. जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा कि क्या मिला. यह मामला शिल्पा की पुरानी कानूनी परेशानियों से अलग है. यह रेड बॉलीवुड सेलेब्स पर टैक्स जांच की बढ़ती कार्रवाई का हिस्सा लग रही है.

ये भी पढें: Bigg Boss 19 Finale: भोजपुरी के ‘पावर स्टार’ का जलवा! पवन सिंह ने सल्लू मियां के मंच पर लगायी आग, बिग बॉस फिनाले बना नंबर 1

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital