Bharat Express DD Free Dish

जैकलीन के ‘किस’ से लेकर कंगना की दीवानगी तक… जब शूटिंग के दौरान इंटीमेट सीन करते हुए बेकाबू हो गईं ये एक्ट्रेसेस

Bollywood Intimate Scene Secrets: फिल्मों के इंटीमेट सीन के दौरान सिर्फ मेल एक्टर्स ही नहीं, बल्कि जैकलीन फर्नांडिस और कंगना रनौत जैसी कई बड़ी एक्ट्रेसेस भी बेकाबू हो चुकी हैं. एक मशहूर जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि ‘कट’ और ‘लाइट्स ऑफ’ होने के बाद भी सितारे किस करते रहे.

Bollywood Intimate Scene Secrets

Bollywood Intimate Scene Secrets: फिल्मों के इंटीमेट सीन में सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, बल्कि एक्ट्रेसेस भी बहक जाती हैं. एक मशहूर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ने खुलासा किया है कि जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जैसी एक्ट्रेसेस शूटिंग के दौरान ‘कट’ बोलने के बाद भी नहीं रुकीं और अपने को-स्टार्स को किस करती रहीं.

सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में जर्नलिस्ट ने दावा किया कि फिल्म ‘जेंटलमैन’ और ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ के दौरान जैकलीन, ‘कट’ और लाइट्स ऑफ होने के बाद भी सिद्धार्थ और टाइगर को किस करती रहीं. वहीं कंगना रनौत ने एक सीन में वीर दास को इतनी बुरी तरह किस किया कि उनके होंठ से खून आ गया. हालांकि, जर्नलिस्ट के इन दावों पर अभी तक किसी स्टार का रिएक्शन नहीं आया है.

‘कट’ बोलने बाद भी नहीं रुके (Jacqueline Fernandez intimate scene)

जर्नलिस्ट के मुताबिक, फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ के एक किसिंग सीन के दौरान जैकलीन फर्नांडिस और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इस कदर खो गए कि डायरेक्टर के ‘कट’ बोलने और लाइट्स बंद होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को किस करते रहे. ऐसा ही कुछ फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ में भी हुआ, जहां जैकलीन और टाइगर श्रॉफ ‘कट’ की परवाह किए बिना लगातार किसिंग सीन करते गए.

कंगना ने वीर दास को किया था लहूलुहान

इसके अलावा, फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ का एक हैरान करने वाला किस्सा शेयर करते हुए जर्नलिस्ट ने दावा किया कि कंगना रनौत एक सीन में इतनी डूब गईं कि उन्होंने को-स्टार वीर दास को बेहद आक्रामक तरीके से किस कर लिया, जिससे उनके होंठ से खून निकल आया और वीर दास काफी समय तक ट्रॉमा में रहे.

हालांकि, जहां कुछ एक्ट्रेसेस सीन्स में खो जाती हैं, वहीं चित्रांगदा सिंह जैसी एक्ट्रेसेस ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के साथ इंटीमेट सीन के दौरान इतनी असहज हुईं कि बाद में उस सीन को फिल्म से हटाना पड़ा (Bollywood intimate scene secrets).

यह भी पढ़ें:  बिना हिजाब कॉन्सर्ट पड़ा भारी! ईरानी सिंगर परास्तू अहमदी को 74 कोड़े मारने की सजा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read