मनोरंजन

Jiah Khan Suicide Case: जिया खान आत्महत्या मामले में अभिनेता सूरज पंचोली बरी, CBI की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

Jiah khan Suicide Case Verdict: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने अभिनेता सूरज पंचोली को बरी किया. सीबीआई कोर्ट में सूरज पंचोली मां जरीना वहाब के साथ पहुंचे थे. बता दें कि दस साल बाद आदित्य पंचोली के बेटे को इस केस में राहत मिली है. साल 2013 में 25 साल की जिया खान ने जुहू के स्थित फ्लैट में सुसाइड कर लिया था. एक्ट्रेस की मां राबिया खान पिछले दस सालों से अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं.

 

अभिनेत्री जिया खान की फांसी पर लटकी लाश को उनके घर से बरामद हुए 10 साल हो गए हैं. उनके प्रेमी और अभिनेता सूरज पंचोली पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था. इस मामले पर आज की सुनवाई हो गई है. जिसमें सूरज को बरी कर दिया गया है. जिया की मां राबिया खान ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को आए दिन मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ता था. जिसके लिए उन्होंने सूरज पंचोली को दोष दिया. राबिया के मुताबिक, जिया की हत्या की गई थी, आत्महत्या नहीं. 25 साल की जिया का शव 3 जून 2013 को जुहू स्थित उनके घर से बरामद किया गया था.

ये भी पढ़ें- KKBKKJ Box Office: सातवें दिन लड़खड़ा गई सलमान की ‘किसी का भाई किसी की जान’, 100 करोड़ से दूर रह गए हैं भाईजान, जानें कलेक्शन

सूरज पंचोली पर खुदखुशी के लिए उकसाने का आरोप

बता दें कि जिया ने ‘निशब्द’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों कई हिट फिल्मों में अपनी दमादार एक्टिंग से लोगो का दिल जीत लिया था. हलांकि अब वह इस दुनिया में नहीं हैं.  25 साल की उम्र में जिया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.  3 जून 2013 को जिया खान ने अपने मुंबई के जुहू स्थित फ्लैट से उनकी लाश बरामद हुई थी. एक्ट्रेस के घर से 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी बगामद हुआ था. ये मामला 10 साल से कोर्ट में चल रहा हैं. वहीं इस मामले में पुलिस ने जिया के बॉयफ्रेंड और एक्टर सूरज पंचोली को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी. जानकारी के अनुसार आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर जिया को खुदखुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा था.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

4 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

10 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

20 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

21 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

36 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

1 hour ago