होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
जितेंद्र कुमार (फोटो)
Jitendra Kumar Net Worth: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जीतू भैया के नाम से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले जितेंद्र कुमार का नाम काफी अमीर तरीन कलाकारों में लिया जाता है. ओटीटी पर कदम रखने से पहले जितेंद्र कुमार ने फिल्मों (Films) में भी अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन एक्टर (Actor) को फिल्मी पर्दे पर वो सफलता नहीं मिल पाई जैसी कामयाबी उन्हें ओटीटी पर मिली. ओटीटी पर हिट होने के बाद जितेंद्र कुमार का नाम ओटीटी इंडस्ट्री (OTT Industry) के काफी अमीर एक्टर्स (Rich Actors) की लिस्ट में शामिल है.
ओटीटी के ‘जीतू भैया’ अपनी वेब सीरीज के जरिए मोटी कमाई करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पंचायत सीजन 2’ के हर एपिसोड के लिए एक्टर ने पचास हजार रुपए की रकम ली है. वेब सीरीज पर कमाई करने के साथ जितेंद्र कुमार बिंगो और बीमा देखो जैसे कई ब्रांड्स का विज्ञापन करके भी मोटी कमाई करते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार जितेंद्र कुमार की टोटल नेटवर्थ सात करोड़ रुपए के करीब बताई जाती है.
ये भी पढ़ें- Priya Prakash Varrier ने करवाए ऐसे फोटोशूट, PHOTOS पर फैंस हो गए फिदा…
ओटीटी दुनिया पर ‘जीतू भैया’ के रोल से पहचान बनाने वाले एक्टर जितेंद्र कुमार ने भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की काफी कोशिश की थी. हालांकी एक्टर को ओटीटी की बदौलत फेम हासिल हुआ. ‘पंचायत’ में उनके काम की हर तरफ तारीफ हुई.
बता दें कि जितेंद्र कुमार के पास मुम्बई में खुद का बहुत बड़ा आलीशान घर है. एक्टर के घर में उनके आराम और ऐश की हर चीज शामिल की है. जितेंद्र कुमार एक बार अपने इस घर के अंदर की खूबसूरती को भी दिखा चुके हैं. जितेंद्र कुमार के घर की कीमत करोड़ो में है.
हालांकि आलीशान घर के साथ जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) कई बहुत ही शानदार कारों के भी मालिक हैं. एक्टर के कार कलेक्शन में 88.18 लाख रुपये की कीमत की मर्सिडीज बेंज जीएलएस 350डी (Mercedes-Benz GLS 350D), 82.10 लाख की मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास (Mercedes-Benz E Class) और 48.43 लाख रुपए की टॉयटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) भी शामिल है.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…