Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जॉन-अभिषेक और प्रियंका की रोमांटिक कॉमेडी ‘दोस्ताना’ के 14 साल पूरे, धर्मा प्रोडक्शन ने शेयर किया VIDEO

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन,जॉन अब्राहम

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दोस्ताना’ को 14 साल पूरे हो गये हैं. आज ही के दिन ये फिल्म 14 साल पहले रिलीज हुई थी. इस फिल्म को हमारे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.

“एक दोस्ताना”

धर्मा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “एक दोस्ताना” के लिए, जिसने 14 साल पहले आपको आज के दिन शानदार समय दिया था.

वीडियो में प्रोडक्शन हाउस ने बैकग्राउंड में बज रहे गाने ‘जाने क्यूं’ के साथ फिल्म की झलकियां शेयर की हैं.

तरुण मनसुखानी ने अभिनीत, इस फिल्म में किरण खेर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में थे और इसे एक ब्लॉकबस्टर हिट घोषित किया गया था.

रिश्ते का झूठा नाटक

‘दोस्ताना’ में जॉन और अभिषेक के किरदारों ने, प्रियंका के अपार्टमेंट में  रहने के लिए एक कमरा लिया, जिसके लिए उन्होेंने प्रियंका के सामने अपने रिश्ते का झूठा नाटक किया. बाद में इन दोनों को प्रियंका के किरदार से प्यार हो जाता है, जहां से शुरू होती है गलतियों की कॉमेडी.

साल 2008  में रिलीज़ हुई, और करण जौहर द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्मों में से एक रही. जॉन, अगली बार डारेक्टर सिद्धार्थ आनंद की अगली एक्शन थ्रिलर ‘पठान’ में शाहरुख खान दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे.

यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital