Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ज्योति सिंह ने दी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को WARNING! कहा- कई राज दबाए बैठी हूं

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार सिंगर और एक्टर पवन सिंह अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. अपने गानों और एक्टिंग के अलावा वो को-एक्टर्स के साथ विवाद और अपनी निजी जिंदगी के चलते भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं. इन दिनों पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी के साथ तलाक को लेकर खबरों में बने हुए हैं. पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर सुसाइड के लिए उकसाने और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी. लेकिन बाद में करवाई को रोक दिया.

ज्योति सिंह ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

हाल ही में ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसको लेकर माना जा रहा है कि इसके जरिए ज्योति ने अप्रत्यक्ष रूप से भोजपुरी सुपरस्टार को चेतावनी दी है. बता दें कि इस तस्वीर में ज्योति सिंह ने मांग में सिंदूर लगाया है और अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह किसी हिरोइन से कम नहीं लग रही है. इन तस्वीरों के कैप्शन में ज्योति सिंह ने लिखा, ‘मुझसे वफा की बात ना करें. मैं अभी भी इंतजार में खड़ी हूं उन लोगों के राजों को छिपाए जो मेरे नाम पर लगातार कीचड़ उछाल रहे हैं.’

आपको बता दें कि ज्योति सिंह ने पवन सिंह के साथ ही उनके परिवार के कई सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. इन आरोपो के बाद फिलहाल पवन सिंह की ओर से कोई रिक्शन नहीं आया है.

ज्योति की पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन

ज्योति सिंह की इस पोस्ट पर लागातार लोगों की अलग- अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इसी दौरान एक यूजर ने कमेंट में लिखा- अगर हो सके तो प्लीज इस शादी को बचा लीजिए. वहीं एक यूजर ने उल्टा ज्योति सिंह को धमकी देते हुए कहा कि – अगर पवन भैया को कुछ भी हुआ तो बहुत गलत होगा. इस विवाद के बीच पवन सिंह के फैंस लगातार ज्योति पर निशाना साध रहें है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital