Bharat Express DD Free Dish

करण औजला का चढ़ा पारा! फैन ने स्टेज पर फेंकी जैकेट तो भड़के सिंगर

Karan Aujla Adelaide Concert: एडिलेड कॉन्सर्ट में एक फैन ने करण औजला की तरफ जैकेट फेंक दी, जिसके बाद सिंगर ने गाना रोककर उसे सामने आने की चुनौती दी. शुरुआती गुस्से के बाद करण ने फैन को समझाया और उसी जैकेट पर अपना ऑटोग्राफ भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Karan Aujla Adelaide Concert

photo credit Karan Aujla instagram account @karanaujla

Karan Aujla Adelaide Concert: पंजाबी सिंगर करण औजला अपने धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस और स्टेज प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एडिलेड में हुए उनके एक शो के दौरान अचानक ऐसा वाकया हुआ, जिसने कुछ देर के लिए पूरे माहौल को बदल दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, 16 अगस्त को एडिलेड एंटरटेनमेंट सेंटर एरिना में परफॉर्म कर रहे करण औजला की तरफ भीड़ में से किसी फैन ने जैकेट उछाल दी. अचानक हुई इस हरकत से सिंगर नाराज हो गए और उन्होंने गाना बीच में ही रोक दिया.

स्टेज पर जैकेट गिरते ही भड़के सिंगर

जैसे ही जैकेट स्टेज पर गिरी, करण औजला का गुस्सा साफ नजर आया. उन्होंने माइक संभाला और जैकेट फेंकने वाले शख्स को सामने आने के लिए कहा. करण ने पंजाबी में उसे ललकारते हुए कहा, “अगर तेरे में हिम्मत है तो सामने आ. देखते हैं तू सच में अपने बाप की औलाद है या नहीं.” सिंगर के इस तेवर को देखकर कुछ पल के लिए पूरा माहौल शांत हो गया.

फैन से पूछा- प्यार में हो या पागल?

इसके बाद जब जैकेट फेंकने वाले फैन की पहचान हुई, तो करण ने उससे सीधे सवाल किया. उन्होंने पूछा, “क्या तुम प्यार में हो? तू पागल है क्या?” हालांकि शुरुआती गुस्से के बाद करण का रवैया धीरे-धीरे शांत होता दिखाई दिया. उन्होंने फैन को समझाया कि वह यहां किसी का मजाक उड़ाने या किसी से लड़ने नहीं आए हैं. उनके मुताबिक, ऐसी हरकतों से न सिर्फ उनका बल्कि वहां मौजूद बाकी लोगों का भी समय खराब होता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee News (@zeenews)

गुस्सा शांत हुआ तो जैकेट पर कर दिया साइन

करण औजला ने आखिरकार फैन को एक अलग अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, “डार्लिंग ऐसा मत करो. मुझे नहीं पता तुम प्यार में हो या गुस्से में, लेकिन यह सही तरीका नहीं है.” इसके बाद उन्होंने जैकेट वापस मंगवाई और कहा कि वह उस पर साइन कर देंगे. करण ने जैकेट पर अपना ऑटोग्राफ किया और फैन को दोबारा ऐसी हरकत न करने की नसीहत दी.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां कुछ लोग करण के गुस्से को सही ठहरा रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उनके बाद में शांत होकर फैन को समझाने और जैकेट पर साइन करने वाले अंदाज की भी तारीफ कर रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read