Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कियारा आडवाणी ने दीपिका, कटरीना को किया पीछे, Don 3 के लिए ‘जंगली बिल्ली’ ने ली मोटी रकम

Kiara Advani Don 3 Fees: फिल्मों में अभी तक 4 करोड़ लेने वाली कियारा आडवाणी ने ‘डॉन 3’ के लिए दोगुना फीस ली है…

Kiara Advani Don 3 Fees

Kiara Advani Don 3 Fees

Kiara Advani Don 3 Fees: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. जी हां आखिरकार कियारा ‘डॉन 3’ में जो नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर रणवीर सिंह पहली बार साथ काम करने वाले हैं. वहीं जंगली बिल्ली बनने जा रही कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस को लेकर ऐसी खबरे आ रही हैं कि, कियारा ‘डॉन 3’ में आने के लिए मोटी रकम वसूल रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्मों में अभी तक 4 करोड़ लेने वाली कियारा ने इस फिल्म के लिए दोगुना फीस ली है.

कियारा आडवाणी ने ‘डॉन 3’ के लिए ली इतनी फीस (Kiara Advani Don 3 Fees)

बता दें बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो कियारा ने ‘डॉन 3’ के लिए 13 करोड़ फीस ले रही हैं, जिसके बाद ये अब एक्ट्रेस की अब तक की ली जानी वाली सबसे मोटी फीस है. यही नहीं बल्कि रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि ये फीस ‘वॉर 2’ से भी ज्यादा है, जिसमें वो ऋतिक रोशन के साथ लीड रोल में दिखेंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

 यह भी पढ़ें : अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में राम चरण के फैंस शाहरुख खान से हुए नाराज, जानें क्या है पूरा मामला

कियारा ने की अपनी फीस इनक्रीज (Kiara Advani Don 3 Fees)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

इस समय कियारा आडवाणी फिल्म ‘डॉन 3’ के लिए लगातार ट्रेंड कर रही हैं. वहीं अब एक्ट्रेस इस फिल्म में अपनी फीस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि कियारा ने अपनी आखिरी रिलीज फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में रिपोर्ट के मुताबिक 4 करोड़ फीस ली थी. ऐसे में एक्ट्रेस ने ‘डॉन 3’ के लिए अपनी फीस 50 फीसदी इनक्रीज कर दी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital