Urdu Conclave 2026

‘प्रेग्नेंसी में देवी, बाद में मोटी कहना गलत; टोलर्स पर जमकर भड़की कियारा आडवाणी

Kiara Advani motherhood statement: कियारा आडवाणी ने मां बनने के बाद समाज की उस सोच पर सवाल उठाया जिसमें प्रेग्नेंसी में महिलाओं को सम्मान और बाद में बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि मातृत्व के बाद महिलाओं के शरीर पर टिप्पणी करना गलत है और यह मानसिकता बदलनी चाहिए.

ट्रोलर्स पर भड़की कियारा आडवाणी

ट्रोलर्स पर भड़की कियारा आडवाणी

Kiara Advani motherhood statement:  बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी हाल ही में मां बनने के बाद अपने जीवन में आए बदलावों को लेकर चर्चा में हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने समाज की उस दोहरी सोच पर खुलकर बात की, जो महिलाओं को लेकर अक्सर देखने को मिलती है. कियारा ने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को लोग “देवी” कहकर सम्मान देते हैं, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद वही समाज उनके शरीर और लुक्स को लेकर आलोचना करने लगता है.

ट्रोलर्स पर भड़की कियारा आडवाणी

कियारा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह मानसिकता बेहद गलत है, जहां एक महिला के मातृत्व को सिर्फ भावनात्मक रूप से तो सराहा जाता है, लेकिन उसके बाद उसके शरीर में आने वाले स्वाभाविक बदलावों को लेकर उसे ट्रोल किया जाता है. उन्होंने कहा कि यह किसी भी महिला के आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है और समाज को इस सोच को बदलने की जरूरत है. उन्होंने आगे बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. अब उनकी प्राथमिकताएं और दिनचर्या दोनों में बड़ा बदलाव आया है. जहां पहले उनका पूरा ध्यान करियर और शूटिंग पर रहता था, वहीं अब उनका समय अपने बच्चे और परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है. कियारा ने कहा कि मातृत्व उनके जीवन का सबसे खूबसूरत अनुभव है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं.

यह भी पढ़ें: इन पांच फूड्स से चेहरे की झुर्रियों को करें बिल्कुल खत्म, ग्लोइंग स्किन के साथ- साथ मिलेगी एक्सट्रा एनर्जी

प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में होते हैं तमाम बदलाव

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि महिलाओं को उनके हर रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए. चाहे वह गर्भावस्था का समय हो या बच्चे के जन्म के बाद का दौर. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी महिला के शरीर या उसके बदलावों पर टिप्पणी करने से पहले सोचें, क्योंकि हर बदलाव के पीछे एक गहरी शारीरिक और भावनात्मक प्रक्रिया होती है.सोशल मीडिया पर भी कियारा का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग उनके समर्थन में हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने एक जरूरी मुद्दे को उठाया है. वहीं, कुछ लोग इसे एक साहसिक और ईमानदार बयान बता रहे हैं. कियारा का यह बयान सिर्फ एक सेलिब्रिटी की बात नहीं, बल्कि उन लाखों महिलाओं की आवाज है जो मातृत्व के बाद सामाजिक जजमेंट का सामना करती हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read