Shararat Song Krystle Dsouza: फिल्म ‘धुरंधर’ के सुपरहिट गाने ‘शरारत’ से हर तरफ धूम मचाने वालीं एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा (actress Krystle D’Souza) इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. दुबई के एक अरबपति बिजनेसमैन के साथ उनका एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है.
फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) के गाने ‘शरारत’ (Shararat) से हर तरफ धूम मचाने वालीं एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा और दुबई के लग्जरी कार अरबपति बिजनेसमैन एपी (AP) के बीच ऑन-कैमरा ‘किस’ (Kiss) के बाद अब डेटिंग और अफेयर की अफवाहें बेहद तेज हो गई हैं.
क्रिस्टल का एक लेटेस्ट वीडियो सामने
फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में अपने कातिलाना डांस मूव्स से महफिल लूटने वालीं एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इस बार अपनी लव-लाइफ में आए नए ट्विस्ट को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर क्रिस्टल का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें दुबई के जाने-माने अरबपति बिजनेसमैन एपी (AP) सरेआम कैमरे के सामने उनके गाल पर ‘किस’ (Kiss) करते दिख रहे हैं. दोनों का यह कोजी मोमेंट देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्रिस्टल की लाइफ में नई एंट्री हो चुकी है.
क्रिस्टल और एपी को लेकर अफवाहें तेज
क्रिस्टल और एपी के रिश्ते को लेकर अफवाहें इसलिए भी तेज हैं क्योंकि दोनों अक्सर एक-दूसरे की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हैं. इसके अलावा क्रिस्टल को कई बार दुबई की सड़कों पर जिन लग्जरी कारों में घूमते देखा गया है, फैंस का मानना है कि वे गाड़ियां एपी की ही हैं.
कौन हैं मिस्ट्री मैन एपी?
एपी दुबई के एक बेहद रईस अरबपति हैं, जिनका लग्जरी गाड़ियों का बड़ा बिजनेस है. वह नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज ‘देसी ब्लिंग’ (Desi Bling) में भी नजर आ चुके हैं. बता दें कि एपी से पहले क्रिस्टल करोड़पति बिजनेसमैन गुलाम को डेट कर चुकी हैं. हालांकि, इस नए रिश्ते पर अभी तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया है.
यह भी पढ़ें: TMC दफ्तर पर लगा ‘ताला’? ममता बनर्जी को मिला ‘तृणमूल भवन’ खाली करने का नोटिस
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




