Bharat Express DD Free Dish

Maharani 4 Teaser Out: ‘सत्ता नहीं परिवार से है मोह…’ बिहार चुनाव से पहले रानी भारती का ये कैसा संदेश?

Maharani 4 Teaser Out: हुमा कुरैशी की वेब सीरीज़ महारानी 4 का पहला टीज़र जारी हो गया है, जिसमें उनका किरदार रानी भारती पहले से ज्यादा मजबूत और बेखौफ नजर आ रहा है. यह सीज़न भी सत्ता संघर्ष, राजनीतिक उठापटक और नए ट्विस्ट से भरपूर होने वाला है.

Maharani 4 Teaser Out

Maharani 4 Teaser Out

Maharani 4 Teaser Out: एक्ट्रेस हुमा कुरैशी जल्द ही अपनी मशहूर ओटीटी वेब सीरीज़ महारानी के चौथे सीज़न में नज़र आने वाली हैं. सोमवार को मेकर्स ने इस मोस्ट अवेटेड सीज़न का पहला टीज़र जारी किया. इस टीज़र में हुमा के किरदार रानी भारती के एक नए दमदार और बेखौफ अवतार की झलक नजर आई है, जिसमें इसमें दिखाया गया है कि वह बिहार की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.

टीज़र में क्या खास?

मेकर्स ने महारानी सीजन 4 (Maharani Season 4) का टीजर (Teaser) शेयर करते हुए बता दिया है कि इस बार रानी भारती का किरदार पहले से ज्यादा ताकतवर और सत्ता में अपनी पहचान छोड़ने वाला है. इस टीजर में हुमा का दमदार डायलॉग भी सामने आता है, जिसमें वह कहती हैं कि, “किसी ने हमको गवारन कहा तो किसी ने हत्यारन हत्यारा बताया, और कुछ ने उन्हें देश का भावी प्रधानमंत्री मान लिया. लेकिन हमको सत्ता से नहीं, परिवार से मोह है काहे की बिहार ही हमरा असली परिवार है और अगर कोई हमरे परिवार को नुकसान पहुंचाया तो हम उसका सत्ता हिला देंगे.”

इस टीज़र से साफ पता चलता है कि महारानी 4 में रानी भारती के सामने नई चुनौतियां होंगी और वह पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर सत्ता संघर्ष और विश्वासघातों का सामना करेंगी. हालांकि, सीज़न की रिलीज़ डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है.

महारानी: एक नज़र सीरीज पर

महारानी वेब सीरीज़ में हुमा कुरैशी रानी भारती की भूमिका निभा रही हैं. यह शो बिहार की राजनीति पर आधारित है और इसकी कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है. इस सीरीज़ का पहला सीज़न 2021 में SonyLIV पर रिलीज़ हुआ था, जिसके बाद 2022 में दूसरा सीज़न आया. महारानी का तीसरा सीज़न 7 मार्च 2024 को रिलीज़ किया गया था, और अब चौथे सीज़न का इंतजार किया जा रहा है. इस शो को सुभाष कपूर ने क्रिएट किया है, जबकि निर्देशन की कमान सौरभ भावे ने संभाली है. इसे सुभाष कपूर, नंदन सिंह और उमाशंकर सिंह ने लिखा है.

हुमा कुरैशी के अलावा, इस सीरीज़ में अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कनी कुर्सुती, अनुजा साते, सुशील पांडे, दिव्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

OTT ने बदला हुमा कुरैशी का करियर

मीडिया से इंटरव्यू में हुमा ने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने उनके करियर को पूरी तरह बदल दिया है. उन्होंने कहा, “मैं अपने करियर को दो हिस्सों में बांट सकती हूं—महारानी से पहले और महारानी के बाद  इस शो ने मेरी प्रतिभा को एक नए स्तर पर पहचान दिलाई. इसकी सफलता के बाद लोगों ने मुझे उन भूमिकाओं में देखने की कल्पना की, जो पहले वे नहीं कर सकते थे. आज महारानी का चौथा सीज़न आ रहा है, और यह मेरे लिए गर्व की बात है.”

हुमा ने यह भी माना कि एक कलाकार के रूप में आपके पास आत्मविश्वास तो हो सकता है, लेकिन असली सफलता तभी मिलती है जब कोई आपको मौका देता है. उन्होंने कहा, “आखिरकार, एक्टर्स को अपने टैलेंट को साबित करने के लिए अच्छे प्रोजेक्ट्स की जरूरत होती है.”

अब देखना यह है कि महारानी 4 में रानी भारती बिहार की राजनीति में क्या नया करने वाली हैं और यह सीज़न दर्शकों को कितना रोमांचित करेगा.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन Samay Raina को जमकर लताड़ा, कहा-‘ओवर स्मार्ट बन रहे हैं ये युवा…’

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read