मनोरंजन

Malaika-Arjun Engagement: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे मलाइका-अर्जुन, अगले हफ्ते पेरिस में होगी सगाई

बॉलीवुड में कई जोड़ियां ऐसी हैं जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं. अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक माने जाते हैं. इस जोड़ी पर हर समय सबकी निगाहें टिकी रहती हैं. मलाइका-अर्जुन अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. इसके साथ ही दोनों की सगाई और शादी की खबरें भी आए दिन वायरल होती रहती हैं.

उनके चाहने वाले इन दोनों की शादी के बंधन में बंधने के लिए बेताब हैं. ऐसे में इस बीच इन दोनों की शादी और सगाई की चर्चा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. एक ट्रेड एक्सपर्ट ने दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सबका ध्यान खींचा है. आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर…

वायरल हो रही है शादी की खबर

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. शुरुआत में मलाइका-अर्जुन अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करने से बचते रहे. लेकिन समय के साथ दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया. हाल ही में दोनों लगातार सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ विदेश में छुट्टियां एन्जॉय करते भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनके फैंस चाहते हैं कि दोनों अब शादी कर लें.

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt-Rekha: आलिया भट्ट ने रेखा को लगाया गले, फिर इस तरह इवेंट में की एंट्री, फैन ने उन्हें ‘क्वींस’ कहा

पेरिस में सगाई होगी

इसी बीच ट्रेड एक्सपर्ट उमर संधू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक खबर शेयर की है. जिसकी इस समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. उमैर ने मलाइका और अर्जुन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अगले हफ्ते पेरिस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.’ पेरिस में मलाइका और अर्जुन की सगाई में कुछ खास लोगों के शामिल होने की खबरें आ रही हैं. चर्चा यह भी है कि यह कपल मार्च में शादी करने की तैयारी कर रहा है. हालांकि मलाइका और अर्जुन की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

चर्चा में सगाई और शादी की खबरें

मालूम हो कि अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले मलाइका अरोड़ा ने 1998 में सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान से शादी की थी. 2017 में दोनों ने तलाक लेकर सबको चौंका दिया था. वहीं अर्जुन कपूर मलाइका की भाभी अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं. ऐसे में अब मलाइका और अर्जुन की सगाई और शादी की खबरें चर्चा में हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

7 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

10 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

23 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

37 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

50 minutes ago