होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सतीश महाना (फोटो ट्विटर)
UP Budget 2023: उत्तरप्रदेश में विधायकों को नयी सुविधाएं मिलने जा रही है. यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को इसका ऐलान किया. उन्होंने सदन में कहा कि सत्र के दौरान विधायकों के लिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर गाड़ी मौजूद रहेगी. जो विधायकों को उनके आवास या विधानभवन तक पहुंचाने का काम करेंगी.
इसके अलावा सामान्य दिनों के लिए भी जल्द एक नंबर जारी किया जाएगा, जिसको मिलाकर विधायक स्टेशन से घर या घर से स्टेशन के लिए वाहन मंगवा सकेंगे. विधानसभा अध्यक्ष ने इसके अलावा कई और घोषणाएं भी की है.
सतीश महाना ने कहा कि सदन के अंदर जो विधायक अपने सवालों और भाषणों में क्षेत्र की जो समस्याएं या मुद्दे उठाएंगे. विधानसभा सचिवालय उन्हें संबंधित विभागों को भेजेगा और निस्तारण की निगरानी भी करेगा. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि उत्कृष्ट विधायक चुने जाने की नियमावली जल्द सदन में रखी जाएगी और विधानसभा की नियमावली में संशोधन भी इसी सत्र में पास करवाया जाएगा.
यह भी पढ़ें- 60 बच्चों का निकला एक ही बाप, सब के सब हमशक्ल, पार्टी में पहुंचे तो सच जान हिल गए माता-पिता
सतीश महाना ने ये भी कहा कि अब से विधायकों के लिए डिजिटल गैलरी देखने के लिए जल्द एसओपी (SOP) जारी होगी. वहीं अभी तक सदस्यों के साथ ग्रुप फोटोग्राफी सत्र के अंतिम दिन होती थी लेकिन अब यह पहले होगी. इस बार तीन मार्च को ग्रुप फोटोग्राफी होगी.
यूपी विधानसभा में सत्र के दूसरे दिन मृतक सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई. सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी समेत सदन के अन्य सदस्यों के निधन पर शोक प्रकट किया. वहीं सपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव और अन्य नेताओं ने भी दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी. अखिलेश यादव और सपा के नेता तख्तियों के साथ विधानसभा में पहुंचे थे. राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान उन्होंने विरोध शुरू कर दिया. तख्तियां उठाए अखिलेश और सपा नेता लगातार नारेबाजी करते दिखे.
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…