Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

माधुरी दीक्षित से इनसिक्योरिटी की वजह से मनीषा कोइराला ने छोड़ी थी शाहरुख खान की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Manisha Koirala Left Shahrukh khan Film Due To Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित की वजह से मनीषा कोइराला ने छोड़ी थी शाहरुख खान की ये फिल्म…

Manisha Koirala Left Shahrukh khan Film Due To Madhuri Dixit

Manisha Koirala Left Shahrukh khan Film Due To Madhuri Dixit

Manisha Koirala Left Shahrukh khan Film Due To Madhuri Dixit: इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी खूब चर्चाओं ने है. इस वेब सीरीज में मनीषा कोइराला मल्लिका जान का किरदार निभा रही हैं, जो सभी को बेहद पसंद आ रहा है. वहीं एक्ट्रेस इन कई इंटरव्यूज दे रही हैं. ऐसे में मनीषा कोइराला ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया है. जी हां एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ एक बड़ी फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने माधुरी दीक्षित की वजह से उस फिल्म फिल्म को छोड़ दिया था.

‘मुझे इतनी अक्ल नहीं थी’- मनीषा कोइराला

इंटरव्यू के दौरान मनीषा कोइराला ने बात करते हुए खुद को बेवखूफ कहा और बताया कि उन्हें ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए था. उन्हें आज भी इस बात का अफसोस है कि उन्होंने ये बड़ी फिल्म छोड़ी. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान कहा- मैं असुरक्षित महसूस कर रही थी. ये मेरा बचपन था और बेवकूफी थी. किसी भी एक्ट्रेस का सबसे बड़ा सपना ये होता है कि उन्हें यश चोपड़ा जैसे निर्देशकों के सतह काम करने का मौका मिले. मुझे खुद यश जी ‘दिल तो पागल है’ फिल्म ऑफर की थी. मुझे ये मौका नहीं गवाना चाहिए था मुझे ये चुनौती कुबूल करनी चाहिए थी. माधुरी जी बहुत खूबसूरत अदाकारा हैं और मुझे उनसे इंस्पायर होना चाहिए था, लेकिन उस टाइम मुझे इतनी अक्ल नहीं थी.

यह भी पढ़ें : Panchayat 3 में नजर नहीं आएंगे जितेंद्र कुमार? मेकर्स ने निकाली फुलेरा गांव में नए सचिव की वैकेंसी

माधुरी को लेकर इनसिक्योरिटी क्यों? (Manisha Koirala Left Shahrukh khan Film Due To Madhuri Dixit)

वहीं जब मनीषा कोइराला से पूछा गया कि उन्हें माधुरी से इनसिक्योरिटी क्यों होती थी तो इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा- कई सारे कारण हैं. वो बहुत खूबसूरत और टैलेंटेड थीं. मैं इनसिक्योर महसूस करने लग गई. बॉम्बे फिल्म मेरी आई थी. उसे खूब पसंद किया गया था. फिल्म से मुझे पॉपुलैरिटी मिली थी और तारीफ की जाती थी मिली थी, लेकिन मैंने उस फिल्म को भी लगभग न कह दी थी. अगर ऐसा मैंने किया होता तो ये एक ब्लंडर होता. उन्होंने कहा- ऐसा होता है. आपके आस-पास के लोग आपको इनसिक्योर फील कराते हैं, लेकिन मुझे अफसोस है कि इस पेज में मैंने ऐसी कई सारी फिल्मे छोड़ीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital