मनोरंजन

Mira Rajput Video: शाहिद कपूर की वाइफ मीरा ने पियानो पर बजाया रणबीर की इस फिल्म का गाना, लोगों ने दिए ऐसे कमेंट

Mira Rajput Brahmastra Song: हिंदी सिनेमा के मशहूर कालाकार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की वाइफ मीरा राजपूत किसी बी टाउन एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. आए दिन मीरा राजपूत का नाम चर्चा का विषय बना रहता है  हाल ही में मीरा राजपूत (Mira Rajput) का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है – इस वीडियो में शाहिद की लेडी लव मीरा अपना टैंलेट दिखाती हुई नजर आ रही हैं. मीरा इस वीडियो में बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के ‘देवा देवा’ सॉन्ग की धुन को पियानो पर बजाती हुईं दिख रही हैं.

मीरा ने बजाई ‘ब्रह्मास्त्र’ के इस गाने की धुन

शाहिद कपूर की पत्नि मीरा राजपूत ने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि मीरा हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की पिछले साल आई शानदार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘देवा-देवा’ की धुन पियानो पर बजा रही हैं. मीरा राजपूत इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि- आभारी होने का दिन, आप सभी भी इस धुन पर अपनी रील्स बनाए.

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत के इस छिपे हुए टैलेंट को देखकर हर कोई हैरान है. सोशल मीडिया पर मीरा राजपूत के इस शानदार वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस मीरा के इस वीडियो जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज में ब्रह्मास्त्र का देवा-देवा गाना सुपरहिट साबित हुआ है.

ये भी पढ़ें-रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के बर्थडे पर साझा किया अनदेखी तस्वीरें, फैंस बोले अब…

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत (Mira Rajput) के पियानो बजाने के टैलेंट से फैंस काफी शॉक्ड हैं. जिसके चलते तमाम फैंस सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने मीरा के वीडियो पर कमेंट कर लिखा है कि- आप वाकई काफी शानदार पियानो बजाती हैं, मानना पड़ेगा. दूसरे यूजर ने सुपर लिख कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago