Bharat Express DD Free Dish

टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ भारत में रिलीज, क्या वाकई आखिरी बार दिखेंगे एथन हंट?

Mission Impossible 8: टॉम क्रूज एक बार फिर एथन हंट के रूप में लौटे हैं ‘Mission Impossible: The Final Reckoning’ में…दमदार एक्शन, रियल स्टंट्स और हाई-वोल्टेज थ्रिल से भरपूर यह फिल्म 17 मई को भारत में रिलीज हो चुकी है. क्या यह वाकई मिशन इम्पॉसिबल का आखिरी चैप्टर है?

Mission Impossible 8

Mission Impossible 8: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर टॉम क्रूज एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार एथन हंट के साथ बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की आठवीं फिल्म ‘द फाइनल रेकनिंग’ आखिरकार भारत में 17 मई को रिलीज हो गई है. यह फिल्म यूएस में 23 मई को रिलीज होगी, लेकिन भारतीय दर्शकों के लिए इसे पहले ही रिलीज कर दिया गया है.

क्या वाकई ये मिशन इम्पॉसिबल का आखिरी चैप्टर है?

दुनियाभर में एक ही सवाल चर्चा में है – क्या टॉम क्रूज आखिरी बार एथन हंट के रूप में नजर आ रहे हैं? लंदन प्रीमियर के दौरान जब टॉम से इस सवाल पर बात हुई, तो उन्होंने कहा, “मेकर्स इसे आखिरी यूं ही नहीं कह रहे हैं.” उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि भले ही यह आखिरी फिल्म कही जा रही हो, लेकिन शायद एथन हंट की कहानी यहीं खत्म नहीं होती. हो सकता है कि आगे स्पिन-ऑफ या कोई नया मोड़ देखने को मिले.

30 सालों से छाया हुआ है एथन हंट का जादू

टॉम क्रूज 62 साल की उम्र में भी वही जोश और स्टाइल बरकरार रखे हुए हैं. उनके जबरदस्त स्टंट्स और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता. फिर चाहे वो उड़ते जहाज से कूदना हो या समुद्र के नीचे सांस रोककर लड़ाई करना – टॉम हर बार हदें पार कर जाते हैं.

फिल्म की कहानी

यह फिल्म वहीं से शुरू होती है, जहां ‘डेड रेकनिंग पार्ट वन’ खत्म हुई थी. कहानी में एक बार फिर दुनिया पर खतरा मंडरा रहा है. एथन हंट को अमेरिका के राष्ट्रपति एक मिशन के लिए बुलाते हैं. इस बार उनका मुकाबला एक ऐसे दुश्मन से है, जो दिखाई नहीं देता – एक अदृश्य ताकत ‘एंटिटी’. अब एथन इस नामुमकिन मिशन को कैसे पूरा करता है, यही फिल्म का असली रोमांच है.

फिल्म में क्या है खास?

कहानी भले ही ज्यादा नई न लगे, लेकिन एक्शन सीन्स और विजुअल्स दिल जीत लेते हैं. कई सीन ऐसे हैं जहां आप अपनी सांसें रोक लेंगे. डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैक्वेरी ने स्टंट्स को इतने रियल और भव्य तरीके से दिखाया है कि फिल्म एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव बन जाती है. हवाई जहाज और पानी के अंदर के सीन्स सबसे ज्यादा दमदार हैं.

कान्स में मिला ग्रैंड वेलकम

फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था. रेड कार्पेट पर टॉम क्रूज को देखकर दर्शक खड़े होकर तालियां बजाते रहे. बताया जा रहा है कि इस भावुक पल में टॉम भी खुद को रोक नहीं पाए.

क्या फिल्म देखने लायक है?

बिलकुल! अगर आप एक्शन और थ्रिल के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके लिए बनी है. कहानी थोड़ी लंबी है और कई जगहें अनुमानित लग सकती हैं, लेकिन टॉम क्रूज की परफॉर्मेंस आपको बांधे रखती है.

ये भी पढ़ें: रकुल प्रीत सिंह ने अपने पिता के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, भारतीय सेना के प्रति जाहिर किया सम्मान

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read