मनोरंजन

भाई जान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का नया गाना हुआ रिलीज, वैलेंटाइन वीक पर रोमांटिक अंदाज में नजर आए सलमान और पूजा

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan:  सलमान खान (Salman Khan) इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं. अभिनेता की हर एक फिल्म में उनका एक नया लुक देखने को मिलता है. बता दें कि एक्टर की फिल्म किसी का भाई किसी की जान जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है. फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वैलेंटाइन पर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का पहला गाना ‘नय्यो लगदा’ रिलीज हो गया है. इस गाने में पूजा हेगड़े के साथ भाई जान की रोमांटिक केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. फिल्म में सलमान खान का एक्शन के साथ रोमांटिक अंदाज आप सभी का ध्यान खींचने वाला है.

वैलेंटाइन पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म का गाना रिलीज

दरअसल सलमान खान की इस फिल्म के गाने ‘नय्यो लगदा’ पर संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है, वहीं  इस गाने में कमाल खान और पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी है.  पहली बार फिल्मी पर्दे पर पूजा हेगड़ा और सलमान खान की जोड़ी देखने को मिलेगी. फिल्मी पर्दे पर इस जोड़ी को हर कोई देखना चाहता है. वहीं इस गाने में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री गजब ढा रही है. लंबे समय बाद सलमान खान फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. साल 2021 में वो फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए थे. हालांकि इस बीच उन्होंने ‘पठान’ के अलावा तमाम फिल्मों में केमियो रोल प्ले किया लेकिन बतौर लीड एक्टर वो फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में लंबे समय बाद नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें-पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 को अपना विजेता मिल गया, रैपर एमसी स्टेन ने जीती ट्रॉफी

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ भाई जान की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

बता दें कि भाईजान की फिल्म की वापसी को लेकर उनके फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आ रहें  हैं. ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने पहले से ही दर्शकों के बीच उत्साह बना रखा है. फिल्म में साउथ से लेकर तमाम बॉलीवुड सितारे भी देखने को मिलेंगे.

इस फिल्म को प्रोड्यूस सलमान खान कर रहे हैं. वहीं फरहाद सामजी ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्देशन कर रहे हैं. फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर जैसे कलाकार नजर आएंगे. वहीं फिल्म में हनी सिंह और ‘आरआरआर’ फेम राम चरण का केमियो रोल भी देखने को मिलेगा. ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

3 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

21 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

29 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

55 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

1 hour ago