मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में नया मोड़, होटल के कमरे में आया शख्स, CCTV कैमरे में हुआ कैद

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत का मामला उलझता ही जा रहा है. वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस की मौत मर्डर नहीं सुसाइड है. लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि जिस रात आकांक्षा की मौत हुई थी उस रात होटल के कमरे तक छोड़ने आखिर कौन आया था? वह शख्स भी एक्ट्रेस के कमरे में 17 मिनट तक माजूद था. अब इस मामले में आकांक्षा की मां की शिकायत पर पुलिस ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस दोनों भाइयों की तलाश में भी लग चुकी है.

वहीं, उस रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन-कौन मौजूद था, इस बारे में भी पुलिस बताने कतरा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक उस शख्स के जाने के बाद ही आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और वह रो भी रही थी. मीडिया रिपोर्ट की माने तो होटल के कमरे में कौन मौजूद था. इस बारे में होटल के कर्मचारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कहा कि सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस की गिरफ्त में जा चुकी है.

ये भी पढ़ें- Raghav Chadha से शादी को लेकर आखिरकार परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, शर्माते हुए दिया ये रिएक्शन, देखें वीडियो

वहीं इस मामले में आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी भी लिफाफे में बंद है. बता दें कि रिपोर्ट आने में अभी कुछ समय लग सकता है. हालांकि पुलिस सूत्रों की मानें तो पहली नजर में रिपोर्ट आत्महत्या प्रतीत हो रही है. वहीं अब घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह को नहीं पकड़ पाई है और टीमें गठित कर जगह-जगह पर लगातार छापेमारी चल रही है.

सारनाथ के होटल में की आत्महत्या

इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का कहना है कि ये आत्महत्या नहीं है. बल्कि उनकी बेटी की हत्या की गई है. वह इसका दोष किसी और को नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह को मान रही है.

Dimple Yadav

Recent Posts

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

10 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

17 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

29 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

37 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

41 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

51 minutes ago