Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Nitin Desai: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई पर नहीं रहे; देवदास, जोधा-अकबर समेत 198 फिल्मों में किया था काम, 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते, आखिर कैसे हुई मौत?

Nitin Desai News: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई नहीं रहे. उन्‍होंने खुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से तनाव से जूझ रहे थे. वह फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं दुनियाभर में अपने कामकाज को लेकर जाने जाते थे. उन्होंने तमाम बॉलीवुड सितारों के साथ काम भी किया था.

नितिन देसाई 58 साल के थे. आखिरी बार उन्होंने पानीपत फिल्म के लिए काम किया था.

Nitin Desai Suicide: फिल्‍मी दुनिया के जाने-माने प्रोडक्शन डिजाइनर व आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई नहीं रहे. खबर है कि उन्‍होंने आत्‍महत्‍या कर ली है. उनके मैनेजर ने उनकी मौत के बारे में जानकारी मीडिया को दी. मैनेजर के मुताबिक, नितिन देसाई ने मुंबई के नजदीक अपने एनडी स्टूडियो में रात में 3.30 बजे फांसी लगाई. उनकी उम्र 58 साल थी. वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे.

नितिन देसाई के मौत की दो वजहें सामने आ रही हैं. एक आर्थिक तंगी और दूसरी मेडिकल प्रॉब्लम. हालांकि, उन्‍होंने आत्‍महत्‍या ही की है, इस बारे में पुख्‍ता जानकारी नहीं मिल पाई है. एक डॉक्‍टर ने बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे. वहीं, महाराष्ट्र के विधायक महेश बाल्दी के मुताबिक, नितिन देसाई कर्ज को बोझ तले दबे हुए थे, ऐसे में उन्होंने कहा कि उनकी आत्महत्या की ये वजह हो सकती है.

एक अरब रुपये से ज्यादा के कर्ज में डूबे, डिप्रेशन में थे

मीडिया रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि उन पर 170 करोड़ का कर्ज था. कुछ खबरें ऐसी भी हैं कि उन पर 252 करोड़ का कर्ज था और इसकी वसूली के लिए वित्तीय कंपनियों ने प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू कर दी थी.

50 एकड़ से अधिक भूमि पर स्‍थापित किया बड़ा स्टूडियो
नितिन देसाई का पूरा नाम नितिन चंद्रकांत देसाई था. उन्‍होंने महाराष्ट्र सरकार से जमीन लेकर मुंबई से काफी दूर करजत में 50 एकड़ से अधिक भूमि पर एक बड़े स्टूडियो की स्थापना की थी. यही वो जगह है, जहां पर बाद में बॉलीवुड फिल्म ‘जोधा अकबर’ की शूटिंग हुई. उन्होंने बतौर डायरेक्टर और आर्ट डायरेक्टर फिल्‍म इंडस्ट्री में 20 साल बिताए थे. उनके फिल्‍मी करियर के बारे में इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्‍होंने विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार ईरानी, संजय लीला भंसाली से लेकर आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े निर्माताओं के साथ काम किया था.

यह भी पढ़ें: Big Boss के शो में Elvish Yadav ने बहाए आंसू, कभी दबंग खान को किया था रोस्ट, अब जमकर हो रहे ट्रोल

198 फिल्‍मों, 200 टीवी सीरियल में किया काम
आर्ट डायरेक्टर के रूप में नितिन देसाई खूब चर्चित रहे. वह साल 1989 में इस क्षेत्र में काम करते आ रहे थे. उन्‍होंने कुल 198 फिल्‍मों, 200 टीवी सीरियल और 350 गेम शोज में काम किया. उन्‍होंने ‘परिंदा’, ‘आ गले लग जा’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘विजेता’, ‘दिलजले’, ‘माचिस’, ‘लगान’, ‘इश्क’, ‘जंग’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘वन 2 का 4’, ‘राजू चाचा’, ‘मुन्नाभाई MBBS’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘दोस्ताना’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘देवदास’, ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’, ‘पानीपत’ से लेकर ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में आर्ट डायरेक्टर का काम किया.

— भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital