मनोरंजन

OMG 2 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की ‘OMG 2’ का कमबैक, जानिए चौथे दिन कितनी हुई कमाई

अक्षय कुमार स्टारर ‘ओएमजी’ की रिलीज के एक दशक बाद सुपरहिट फिल्म का सीक्वल 11 अगस्त को आ गया है. थिएटर में ‘ओएमजी 2’ की सीधी टक्कर सनी देओल की ‘गदर 2’ से है. अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी की दमदार एक्टिंग से सजी ‘ओएमजी 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही है.

वहीं इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 43 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. आइए जानते हैं रिलीज के चौथे दिन ‘ओएमजी 2’ ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

रिलीज के चौथे दिन कितनी कमा सकती है ‘ओएमजी 2’?

अक्षय कुमार की ‘ओह माय गॉड 2’  फिल्म काफी विवादों में भी रही थी और इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट भी दिया गया था. वहीं सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों ने फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया और इसके साथ ही ‘ओएमजी 2’ ने भी अच्छी कमाई की. इन सबके बीच फिल्म की चौथे दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े भी आ गए हैं, जिसके मुताबिक अक्षय की फिल्म ने सोमवार को रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार से ज्यादा कमाई की है.

ओपनिंग डे कलेक्शन 10.26 करोड़ रुपये

ओएमजी 2 का ओपनिंग डे कलेक्शन 10.26 करोड़ रुपये हुई थी. ओएमजी 2′ ने रिलीज के दूसरे दिन 15.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ओएमजी 2′ का तीसरे दिन का कलेक्शन 17.55 करोड़ रुपये रहा है. वहीं, सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ओएमजी 2’ रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 11 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. गौरतलब है कि ये आंकड़ा फिल्म की ओपनिंग डे यानी शुक्रवार की कमाई से भी ज्यादा है. इसके साथ ही ‘ओएमजी 2’ की चार दिनों की कुल कमाई 54.11 करोड़ रुपये हो जाएगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

1 hour ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago