प्रतीकात्मक फोटो.
Oscars 2025 के नामांकन की घोषणा पहले 17 जनवरी को होनी थी, लेकिन लॉस एंजिल्स (Los Angeles) के जंगलों में लगी आग के कारण तारीख को बदलकर 23 जनवरी कर दिया गया. अकादमी ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की.
भारत से फिल्म ‘अनुजा(ANUJA)’ ने ऑस्कर 2025 में लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में नामांकन प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस श्रेणी में ‘अनुजा’ का मुकाबला ‘द लास्ट रेंजर(The Last Ranger)’, ‘आई एम नॉट ए रोबोट(I’m not a robot)’, ‘ए लाइन(A Line)’ और ‘द मैन हू कुड नॉट रीमेन साइलेंट(the man who could not remain silent)’ जैसी फिल्मों से होगा.
Short on time, big on talent, here are this year’s nominees for Live Action Short Film. #Oscars pic.twitter.com/Wx0TZIpUen
— The Academy (@TheAcademy) January 23, 2025
फिल्म से जुड़े बड़े नाम
‘अनुजा’ में गुनीत मोंगा(Guneet Monga) और प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर काम किया है. यह फिल्म भारत के लिए गर्व का एक और बड़ा क्षण लेकर आई है.
‘अनुजा’ की कहानी
फिल्म ‘अनुजा’ की कहानी 9 साल की एक अनाथ बच्ची अनुजा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी 17 साल की बहन पलक के साथ कपड़ा फैक्ट्री में काम करने के लिए स्कूल छोड़ देती है. कहानी में मोड़ तब आता है जब एक टीचर उसे एक अच्छे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने का मौका देने का वादा करता है. फिल्म में अनुजा की भूमिका सजदा पठान और पलक की भूमिका अनन्या शानबाग ने निभाई है.
गुनीत मोंगा: दो बार की ऑस्कर विजेता
गुनीत मोंगा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. उन्होंने 2019 में अपनी शॉर्ट फिल्म ‘पीरियड: एंड ऑफ सेंटेंस’ के लिए और 2023 में ‘द एलिफेंट व्हिसपर्स’ के लिए ऑस्कर जीता था. उनके इस योगदान ने भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है.
‘संतोष’ ऑस्कर की दौड़ से बाहर
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की उम्मीद ‘संतोष (Santosh)’ शॉर्टलिस्ट तो हुई थी, लेकिन नामांकन हासिल करने में असफल रही. इस श्रेणी में अब ‘आई एम स्टिल हीयर’, ‘द गर्ल विद द निडिल’, ‘द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग’, ‘फ्लो’ और ‘एमिलिया पेरेज’ के बीच मुकाबला होगा.
‘एमिलिया पेरेज’ को सबसे ज्यादा नामांकन
फ्रेंच फिल्म ‘एमिलिया पेरेज’ ने इस बार ऑस्कर 2025 में 13 अलग-अलग श्रेणियों में नामांकन हासिल किए हैं. इसमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट एडैप्टेड स्क्रीनप्ले और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी जैसे प्रमुख नामांकन शामिल हैं.
बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर की रेस
- बेस्ट एक्ट्रेस- सिंथिया एरिवो, कार्ला सोफिया, मिकी मैडिसन, डेमी मूर, फर्नांडा टोरेस.
- बेस्ट एक्टर- एड्रियन ब्रॉडी, टिमोथी चालमेट, कोलमैन डोमिंगो, राल्फ फिएनेस, सेबस्टियन स्टेन.
अन्य प्रमुख नामांकन
- बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- ‘फ्लो’, ‘द इनसाइट आउट’, ‘मैमॉइर ऑफ ए स्नेल’, ‘वालेस और ग्रोमिट’, ‘द वाइल्ड रोबोट’.
- बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- ‘ब्यूटीफुल मैन’, ‘इन द शेडो ऑफ द साइप्रेस’, ‘मैजिक कैंडीज’, ‘वांडर ऑफ वॉन्डर’, ‘यक’.
- बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले- ‘अनोरा’, ‘द ब्रूटलिस्ट’, ‘अ रियल पेन’, ‘सेप्टेंबर 5’, ‘द सब्सटेंस’.
- बेस्ट ओरिजनल स्कोर- ‘द ब्रूटलिस्ट’, ‘कॉनक्लेव’, ‘एमिलिया पेरेज’, ‘विक्ड’, ‘द वाइल्ड रोबोट’.
भारत के लिए गौरव का क्षण
फिल्म ‘अनुजा’ के नामांकन ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर फिर से चमकाया है. अब सभी की निगाहें 10 मार्च 2025 को होने वाले ऑस्कर पुरस्कार समारोह पर टिकी हैं.
इसे भी पढ़ें- जीत अडानी की शादी में हॉलीवुड सिंगर Taylor Swift के परफॉर्म करने की चर्चा तेज
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



