OTT Releases October 2
OTT Releases October 2: अक्टूबर के पहले शुक्रवार यानी2 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. Netflix से लेकर Prime Video और दूसरे प्लेटफॉर्म्स तक कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इस लिस्ट में रोमांस, कॉमेडी, क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर और डॉक्यूमेंट्री जैसे अलग-अलग जॉनर शामिल हैं. ऐसे में अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये रिलीज आपके लिए काम की हो सकती हैं.
‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ में मिलेगा रोमांस और कॉमेडी का तड़का
निविन पॉली और ममिता बैजू स्टारर‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ 2 अक्टूबर को JioHotstar पर रिलीज होगी. फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी का भी भरपूर डोज देखने को मिलेगा. निविन पॉली और ममिता बैजू के अलावा संगीत प्रताप, रोशन शनावास और मीनाक्षी रवींद्रन अहम भूमिकाओं में हैं.
अर्जुन दास और ऐश्वर्या लक्ष्मी की रोमांटिक सीरीज
2 अक्टूबर को एक तमिल रोमांटिक सीरीज भी स्ट्रीम होने वाली है. इसे Netflix पर देखा जा सकेगा. खास बात यह है कि सीरीज तमिल के साथहिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध होगी. इसमें अर्जुन दास और ऐश्वर्या लक्ष्मी लीड रोल में हैं, जबकि अर्जुन चिंदबरम और राजा रुद्रकोडी भी अहम किरदार निभा रहे हैं.
टायलर पेरी की ड्रामा फिल्म भी होगी रिलीज
टायलर पेरी की ड्रामा फिल्म भी 2 अक्टूबर को Netflix पर दस्तक देने वाली है. कहानी एक अकेली मां और पूर्व जेल गार्ड के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की बात सामने आई थी. फिल्म में नाओमी बेकर, जे रीव्स, टैम्ब्रेला पेरी और करेन ओबिलोम अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
‘पूजा मेरी जान’ में क्राइम और थ्रिलर का डोज
मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी स्टारर ‘पूजा मेरी जान’ भी 2 अक्टूबर को ZEE5 पर रिलीज होगी. फिल्म में क्राइम, थ्रिलर और ड्रामा का मिश्रण देखने को मिलेगा. मृणाल और हुमा को पहली बार एक साथ देखने को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म चर्चा में है.
माइकल शूमाकर की कहानी भी आएगी सामने
इस शुक्रवार माइकल शूमाकर की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री भी Netflix पर रिलीज होगी. इसमें उनकी पहलीवर्ल्ड ड्राइवर्स चैंपियनशिप जीत की कहानी को दिखाया जाएगा. रेसिंग और स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखने वाले दर्शकों के लिए यह रिलीज खास हो सकती है.
कुल मिलाकर 2 अक्टूबर का OTT lineup अलग-अलग जॉनर से भरपूर है. ऐसे में रोमांस और कॉमेडी से लेकर क्राइम-थ्रिलर और स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री तक, दर्शकों के पास वीकेंड पर देखने के लिए कई विकल्प मौजूद रहेंगे.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





