मनोरंजन

Priyanka Chopra के इस गाने पर पाकिस्तानी लड़की का डाँस वायरल, लोग लूप में देख रहे Video

बॉलीवुड के गाने दुनिया भर के लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है. बॉलीवुड गानों के संगीत में जादू होता है जो श्रोताओं का ध्यान खींच लेता है और उन्हें अपने डांस मूव्स दिखाने पर मजबूर कर देता है. सोशल मीडिया इन दिनों बॉलीवुड गानों पर डांस वीडियो से भरा पड़ा है और कई वायरल डांस वीडियो भी हैं जो भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी लोकप्रिय हैं. अब, सोशल मीडिया पर एक और डांस वीडियो वायरल हो गया है.

पाकिस्तानी वायरल लड़की आयशा का लता मंगेशकर के गाए सुपरहिट बॉलीवुड गाने ‘मेरा दिल ये पुकारे’ पर डांस  वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद ये सिलसिला शुरू हो गया है। इसके बाद ही  पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर की पहली पसंद बॉलीवुड गाने बन गए हैं. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म राम लीला: गोलियों की रासलीला के हिट गाने ‘राम चाहे लीला’ पर एक पाकिस्तानी लड़की के हॉट और सेक्सी डांस मूव्स ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. इसका ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ है जिसे लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं.

वीडियो देखिए:

वायरल है ये डांस वीडियो

वायरल वीडियो (Viral Video) में इस पाकिस्तानी लड़की ने स्लीवलेस शरारा पहना हुआ है और वो डीजे पर किसी शादी समारोह में डांस कर रही है. वीडियो में वहां मौजूद लोगों को उसकी तारीफ करते हुए आसानी से सुना जा सकता है. वीडियो के कैप्शन की माने तो इस लड़की का नाम नतालिया शहीद है और ये लॉलीवुड एक्टर शान शाहिद की भतीजी है. ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी किया जा रहा है.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

पुणे में बाबा कल्याणी के साथ अमित शाह ने देखा स्वदेशी इंजीनियरिंग का दम, सुरक्षा बलों को मिलेगी नई ताकत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे स्थित भारत फोर्ज प्लांट का दौरा कर कंपनी…

1 minute ago

रोमानिया से भारत लाया जा रहा यूक्रेनी नागरिक, 11% साप्ताहिक रिटर्न का लालच देकर की थी करोड़ों की ठगी

Oleksandr Zapichenko Extradition: CBI ने ED, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से मनी…

50 minutes ago

बिहार की कनेक्टिविटी का नया अध्याय: 21 नवंबर को देश को समर्पित होगा ‘नीतीश सेतु’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

बिहार को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को 'नीतीश सेतु'…

1 hour ago