Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Panchayat Season 4 Release Date: पंचायत 4 की रिलीज डेट सामने आई, जानिए कैसे देख सकेंगे ये वेब सीरीज

पंचायत 4 की रिलीज डेट सामने आई, कॉमेडी और इमोशन्स से भरपूर यह शो दर्शकों को फिर से गहरी कहानी और मजेदार किरदारों से जोड़ने के लिए तैयार है. तो आइए जानते हैं, ‘पंचायत 4’ कब और कहां रिलीज़ होगी.

Panchanyat 4 Release Date: पॉपुलर वेब सीरीज़ ‘पंचायत’ के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. इस सीरीज़ के चौथे सीज़न की रिलीज डेट सामने आ गई है. कॉमेडी और इमोशन्स से भरपूर यह शो दर्शकों को फिर से गहरी कहानी और मजेदार किरदारों से जोड़ने के लिए तैयार है. तो आइए जानते हैं, ‘पंचायत 4’ कब और कहां रिलीज़ होगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पंचायत 4’ इस साल 2 जुलाई को रिलीज़ हो सकती है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स ने इशारा दिया है कि इस सीजन में पहले से भी ज्यादा ड्रामा, ठहाके और इमोशनल मोमेंट को दर्शाया जाएगा.

कहां देख सकते हैं पंचायत 4?

पिछले सभी सीज़न की तरह, यह सीरीज़ भी Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी. जो दर्शक इस वेब सीरीज़ को देखना चाहते हैं, उन्हें Prime Video का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

क्या होगा इस बार खास?

‘पंचायत 3’ के क्लिफहैंगर एंडिंग के बाद, दर्शकों के मन में कई सवाल थे. इस नए सीज़न में, अभिषेक (जितेंद्र कुमार) की कहानी में नया मोड़ देखने को मिलेगा. पंचायत ऑफिस में चल रहे राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी गहराई से फोकस किया जाएगा.

कास्ट और स्टारकास्ट

इस बार भी जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय और फैसल मलिक जैसे शानदार कलाकार अपनी दमदार अदाकारी से शो को खास बनाएंगे.

फैन्स को क्यों है बेसब्री से इंतजार?

‘पंचायत’ की सादगी और दिल छू लेने वाली कहानी ने इसे भारत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज़ में से एक बना दिया है. पिछले तीनों सीज़न को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, और अब चौथे सीज़न के लिए फैन्स की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़े 26 साल पुरानी वो सबसे कमाऊ फिल्म, जिसमें हीरो ने पत्नी को धोखा दे चलाया था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, क्या आप जानते हैं नाम?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital