Bharat Express DD Free Dish

पवन सिंह को कैसी बीवी चाहिए? ज्योति सिंह ने ‘पावर स्टार’ की पसंद पर कसा तीखा तंज, कहा- ‘उन्हें तो ऐसी लड़की चाहिए जो…’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता लंबे समय से विवादों में है और मामला अब तलाक तक पहुंच चुका है.

भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ कहे जाने वाले पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. साल 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह के साथ शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक टिक नहीं पाया. दोनों के बीच मतभेद इतना बढ़ गया कि मामला तलाक तक पहुंच गया और फिलहाल केस कोर्ट में चल रहा है.

जहां ज्योति सिंह इस रिश्ते को बचाने की कोशिश करती दिखीं, वहीं पवन सिंह की तरफ से तलाक की बात आगे बढ़ती रही. इसी बीच सोशल मीडिया और इंडस्ट्री में भी कई तरह की चर्चाएं तेज हो गईं, खासकर तब जब पवन सिंह का नाम समय-समय पर दूसरी हीरोइनों के साथ जोड़ा जाने लगा.

ज्योति सिंह ने दिया बयान

हाल ही में एक इंटरव्यू में ज्योति सिंह ने अपने रिश्ते को लेकर काफी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की थी, लेकिन हालात नहीं बदले. ज्योति ने बातचीत में यह भी कहा कि उन्हें इस रिश्ते में ऐसा महसूस हुआ जैसे उन्होंने बहुत कुछ दिया, लेकिन बदले में उन्हें वो स्थिरता नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी. उनके मुताबिक, पिछले लगभग दो सालों से पवन सिंह से कोई बातचीत भी नहीं हुई है.

पसंद को लेकर ज्योति का तंज

इंटरव्यू के दौरान ज्योति सिंह ने पवन सिंह की सोच और पसंद को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि पवन सिंह को ऐसी लड़की पसंद आ सकती है जो फोन का इस्तेमाल ना करती हो, आधुनिक दुनिया से दूर रहती हो और पूरी तरह पारंपरिक सोच रखती हो.

ज्योति ने यह भी कहा कि उनकी नजर में आज के समय में ऐसी अपेक्षाएं रखना सही नहीं है, क्योंकि समय बदल चुका है और रिश्तों में बराबरी और समझ जरूरी है. उन्होंने टिप्पणी किया कि केवल बाहरी तौर-तरीकों या परंपराओं से किसी का संस्कार तय नहीं किया जा सकता है.

ज्योति सिंह ने यह भी भावुक होकर कहा कि अगर किसी को पहले से ही रिश्ते में आगे नहीं बढ़ना था, तो उन्हें शुरुआत में ही साफ फैसला लेना चाहिए था. उनके मुताबिक, इस रिश्ते में उनके जीवन के कई साल प्रभावित हुए.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अब दोबारा शादी करने के बारे में नहीं सोच रही हैं. उनका फोकस अब अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाने और खुद को मजबूत बनाने पर है.

यह भी पढ़ें: “भैया! ‘मैंने आपका क्या बिगाड़ा…” ममता की हार पर BJP नेता ने दी ऐसी मिसाल, लपेटे में आ गए अनुपम खेर; एक्टर ने भी लिए मजे

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read