Bharat Express DD Free Dish

70 वाली फ्रूटी…! बीच पार्टी में शख्स को पीटने के लिए दौड़े, जानें लखनऊ में क्यों भड़के पवन सिंह

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह लखनऊ की एक पार्टी में गुस्से का शिकार हो गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

भोजपुरी फिल्मों के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि उनका गुस्सा है. जहां एक तरफ फैंस पवन सिंह पर जान छिड़कते हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी पर्सनल लाइफ और बेबाक मिजाज की वजह से वो अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं. ताजा मामला लखनऊ की एक पार्टी का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 20 जनवरी को भोजपुरी गायक गुंजन सिंह का जन्मदिन था. लखनऊ में एक शानदार पार्टी रखी गई थी, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के कई दिग्गज शामिल हुए. पवन सिंह भी इस महफिल की रौनक बढ़ाने पहुंचे थे. उनके साथ उनकी मां और को-एक्ट्रेस महिमा सिंह भी नजर आईं. पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा था, पवन सिंह और महिमा सिंह एक साथ डांस भी कर रहे थे, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि पावर स्टार का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

बीच पार्टी में क्यों भड़के पवन सिंह?

वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह माइक पर कुछ बोल रहे थे, तभी वहां मौजूद किसी शख्स ने उन पर कोई ऐसी टिप्पणी कर दी जो उन्हें नागवार गुजरी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंच से शिल्पी राज और विजय चौहान गाना गा रहे हैं. इस दौरान कुछ लोग मंच के नीचे जहां पवन सिंह भी थे वहां आकर नाचने लगे. इसके बाद पवन सिंह माइक ले लेते हैं. कहते हैं,

“आज न बहुत सालों के बाद मेरा मन हुआ है… मिजाज हुआ है कि मैं कुछ सुनूंगा… हैलो, हैलो… कौन हो तुम… मुझे सुनने दो…डोंट डिस्टर्ब मी…”.

पवन सिंह अपना आपा खो बैठे और उस शख्स को पीटने के लिए उसकी तरफ दौड़ पड़े. बताया जा रहा है कि माहौल बिगड़ता देख उस शख्स को फौरन पार्टी से बाहर निकाल दिया गया.

महिमा सिंह के साथ जुड़ रहा है नाम

इस विवाद के बीच एक और चर्चा जोरों पर है, और वो है महिमा सिंह के साथ पवन सिंह की नजदीकी. सोशल मीडिया पर तो कुछ लोगों ने यहां तक दावा कर दिया कि महिमा उनकी ‘तीसरी पत्नी’ हैं. हालांकि, इन बातों में कोई दम नहीं दिख रहा. असलियत यह है कि दोनों एक प्रोफेशनल प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं और इसी सिलसिले में साथ नजर आए थे. लेकिन गॉसिप के शौकीन लोग पवन सिंह की पर्सनल लाइफ को लेकर अटकलें लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ते.

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में जंग छिड़ गई है. जहां आलोचक उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं उनके चाहने वाले ढाल बनकर खड़े हैं. कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा, “लगता है नशा ज्यादा हो गया है,” तो किसी ने कहा, “70 वाली फ्रूटी का असर दिख रहा है.”

दूसरी तरफ, पवन सिंह के फैंस का कहना है कि “शेर हमेशा शेर ही रहता है.” एक यूजर ने सफाई देते हुए लिखा कि पवन सिंह फैंस पर नहीं, बल्कि वहां आपस में झगड़ा कर रहे कुछ लोगों पर गुस्सा हुए थे.

ये भी पढ़ें: फैंस को लगा झटका! आखिर जाकिर खान ने क्यों कहा- “मैं 2030 तक कोई शो नहीं करूंगा”?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read