Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

स्वरा-फहद की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं, इस दिन होगी पारंपरिक तरीके से शादी

Swara Bhasker Fahad Ahmad Haldi: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहद कोर्ट मैरिज के बाद अब पूरे रस्मों रिवाज के साथ शादी करने जा रहे हैं. इनके वेडिंग फंक्शन्स की शुरूआत भी हो चुकी है.

Swara Bhashkar

स्वरा भाष्कर

Swara Bhasker Fahad Ahmad Haldi: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. इसके अलावा जबसे उन्होंने सपा नेता फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है तब से वे सोशल मीडिया पर ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहद कोर्ट मैरिज के बाद अब पूरे रस्मों रिवाज के साथ शादी करने जा रहे हैं. इनके वेडिंग फंक्शन्स की शुरूआत भी हो चुकी है. वहीं स्वारा ने हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की है.

12 मार्च से हल्दी सेरेमनी के साथ वेडिंग फंक्शन्स की शुरूआत

स्वरा भास्कर और फहद के शादी के रस्मों की शुरुआत आज 12 मार्च से हल्दी सेरेमनी के साथ हो गई है. वहीं अपनी खुशी को बयान करते हुए स्वरा ने खुद ही सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं. तस्वीरों में स्वरा-फहद के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं. दोनों के चेहरे पर हल्दी के साथ-साथ हरा, बैंगनी और गुलाबी जैसे रंग भी लगे हुए दिखाई दे रहे है. तस्वीरों के अलावा स्वरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया और बताया कि उनकी हल्दी फंक्शन होली सेलिब्रेशन में तब्दील हो गई थी. वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “जिंदगी के हर एक रंग साथ सेलिब्रेट कर रही हूं.”

हल्दी के बाद होगा मेंहदी का कार्यक्रम

हल्दी सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं. फैंस इन पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि हल्दी के बाद मेहंदी के कार्यक्रम का भी आयोजन होने वाला है. इसके बाद इस बात की जानकारी भी मिल रही है कि हल्दी और मेहंदी के बाद संगीत का शानदार कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: DDLJ: इस एक्टर को मिलने वाला था DDLJ का ऑफर, फिर शाहरुख नहीं ये कहलाते ‘रोमांस किंग’

कव्वाली समारोह की भी चर्चा

इस बात की भी जानकारी मिल रही है कि शादी से जुड़े कार्यक्रमों में 15 मार्च को एक कव्वाली समारोह भी होने वाला है. इस कार्यक्रम में स्वरा और फहद के खास दोस्तों के अलावा दोनों के रिश्तेदार और परिवार वाले उपस्थित रहेंगे. दोनों की शादी को लेकर यह सूचना मिल रही है कि इसकी तारीख 16 मार्च है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital