मनोरंजन

एक बार फिर से अपनी आवाज का जलवा बिखेरने आ रही है पूजा, आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का टीजर हुआ जारी

Dream Girl 2 Release Date:  बॉलावुड  एक्टर आयुष्मान खुराना  की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस की मुराद जल्द ही पूरी होने वाली है. दरअसल  इस फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट हो गया है. बता दें कि सोमवार को आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर ये खुलासा किया कि ड्रीम गर्ल पूजा वापस आ गई है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर पोस्ट कर अपने फैन्स को रिलीज डेट की जानकारी भी दी.

‘ड्रीम गर्ल 2’ कब होगी रिलीज

दरअसल आयुष्मान के इंस्टा पर पोस्ट किए गए टीजर में ​​पूजा को बैकलेस लहंगा पहने हुए फोन  पर ‘पठान’ के  शाहरुख खान से बात करते हुए आप सुन सकते हैं. टीजर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज: @pooja___dreamgirl वापस आ गई है! #7 को साथ में देखेंगे! #DreamGirl2 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.” बता दें कि टीजर में, आयुष्मान खुराना का चेहरा रिवील नहीं किया गया है, हालांकि, एक्टर को पूजा नाम की एक लड़की के रूप में कपड़े पहने हुए ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ के एक्टर शाहरुख खान के किरदार से फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है.

2019 में रिलीज हुई थी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल

2019 में  फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल रिलीज हुआ था. बताया जा रहा कि ये फिल्म पहली इंस्टॉलमेंट में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और इसकी यूनिक स्टोरी और आयुष्मान की दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया था. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना को एक ऐसे शख्स के रूप में दिखाया गया था जो एक महिला की आवाज की नकल कर सकता है. फिल्म के इस कॉन्सेप्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

ये भी पढ़ें-बैकलेस चोली में कहर ढाती नजर आई सपना चौधरी, लहंगे में दिखाया हुस्न का जलवा

फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा अनन्या पांडे, परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, अन्नू कपूर, सीमा पाहवा, असरानी, ​ मनोज जोशी, अभिषेक बनर्जी और मनजोत सिंह भी हैं. ड्रीम गर्ल 2 का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है और एकता आर कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म के मेकर्स ने वादा किया है कि सीक्वल पहले पार्ट की तुलना में और भी अधिक एंटरटेनिंग साबित होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

2 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

6 minutes ago

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

36 minutes ago

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

56 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

1 hour ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

2 hours ago