कमजोर बालों से हैं परेशान? आज ही खाएं ये चमत्कारी बीज
By Shubhra Rai
Photo- Women's Premier League (WPL) (@wplt20)/Twitter
MI-W vs UP-W, WPL 2023 Eliminator Match: मुंबई इंडियंस 24 मार्च (शुक्रवार) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मैच में यूपी वारियर्स के खिलाफ मैदान में होगी. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी. जो 26 मार्च (रविवार) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है. लीग चरण में शीर्ष पर रही दिल्ली कैपिटल्स पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच शाम 7:30 बजे से एलिमिनेटर मैच शुरू होगा.
मुंबई और यूपी में टक्कर, जीतने वाली टीम दिल्ली से फाइनल खेलेगी
हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने डीसी के समान संख्या में मैच जीते लेकिन वे कैपिटल की तुलना में कम नेट रन रेट के कारण लीग चरण से सीधे फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे. डीसी ने 8 मैचों में 12 अंक और 1.856 के एनआरआर के साथ समाप्त किया, जबकि एमआई ने समान अंक बनाए लेकिन 1.711 का एनआरआर था. यूपी वॉरियर्स अंक तालिका में तीसरी सर्वश्रेष्ठ टीम थी जहां उन्होंने 8 मैचों में 8 अंकों के साथ समापन किया. अब एलिमिनेटर जीतने वाली टीम 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ फाइनल खेलेगी.
ये भी पढ़ें: PM Modi: पीएम मोदी आज वाराणसी दौरे पर, काशी को रोप-वे सहित 1784 करोड़ रूपये की इन परियोजनाओं का देंगे तोहफा
जानें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट
UP-W: एलिसा हीली (WK & C), श्वेता सेहरावत, ताहलिया मैक्ग्रा, देविका वैद्य, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टन, दीप्ति शर्मा, अंजलि सर्वनी और राजेश्वरी गायकवाड़
MI-W: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेली मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नैटली सीवर ब्रंट, अमीलिया केर, इजाबेल वॉन्ग, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता और साइका ईशाक
पिच रिपोर्ट
टॉस जीतकर टीम यहां पहले बॉलिंग करने का फैसला कर सकती है. ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच पर शुरुआत में खूब रन बने, लेकिन बाद में यहां स्पिन को मदद मिलने लगी. यहां का औसत स्कोर भी 130 रन ही है.
MI-W vs UP-W Dream11
विकेटकीपर: एलिसा हीली
बल्लेबाज: हरमनप्रीत कौर, ताहलिया मैकग्राथ (VC)
ऑलराउंडर: ग्रेस हैरिस, हेले मैथ्यूज, नताली साइवर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, अमेलिया केर
गेंदबाज: सोफी एक्लेस्टोन, इस्सी वोंग, सायका इशाक
Raw oil prices: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $115…
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…