Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rakhi Sawant Birthday: कभी राहुल गांधी को शादी का ऑफर तो कभी मीका के Kiss … कई बार सुर्खियों में रही हैं कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत

Rakhi Sawant Birthday:राखी सावंत आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. राखी ने भले ही एक्टिंग में न सही, लेकिन डांस के जरिए अपनी खास पहचान बनाई है.

Rakhi Sawant Birthday

राखी सावंत जन्मदिन(फोटो इंस्टाग्राम)

Rakhi Sawant Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत लाइमलाइट में बनें रहने के लिए कुछ भी कर गुजरती हैं. उन्हें अच्छे से पता है कि किस तरह सुर्खियों में आना है. राखी कॉन्ट्रोवर्सी में भी खूब रही हैं. पूरी दुनिया में राखी सावंत के नाम से फेमस एक्ट्रेस का असली नाम नीरू भेड़ा है. आज राखी सावंत का बर्थडे है. राखी सावंत आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. राखी ने भले ही एक्टिंग में न सही, लेकिन डांस के जरिए अपनी खास पहचान बनाई है.

टीवी सीरियल में शादी करने के लिए राखी सावंत  से जब यह पूछा गया कि आखिर उनकी शादी कब होगी. तो उनका जवाब था कि जब राहुल गांधी शादी के लिए तैयार हो जाएंगे. तभी शादी कर लूंगी. फिल्म स्टारों पर भी चुनावी बुखार चढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें- Virat Kohli-Anushka Sharma Bungalow: कैसा दिखता है अनुष्का-कोहली का आलीशान बंगला? देखें Inside Photos

ड्रामा क्वीन राखी सावंत

इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत और जानेमाने सिंगर मीका सिंह का नाम जब-जब साथ में लिया जाएगा तब-तब उनकी किस वाली कॉन्ट्रोवर्सी ये जुड़ा किस्सा याद आएगा. साल 2006 में अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान मीका ने राखी को सबके सामने जबरन किस कर लिया था जिसके बाद खूब हंगामा हुआ था. यहां तक की राखी ने मीका के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवा दी थी और कहा था कि वो अब उनसे कभी बात नहीं करेंगी.

हालांकि बाद में ये मामला सुलझ गया और अब दोनों फिर से काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं, लेकिन सालों बाद भी ये  विवाद न तो राखी भूली हैं ना मीका सिंह और ना ही दोनों के फैन. इसलिए जब भी दोनों साथ नज़र आते हैं वो विवाद सबको याद आ जाता है.

राखी सावंत  इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है. यहां तक पहुंचने के लिए राखी को काफी संघर्ष करना पड़ा. आज हम आपको राखी के जन्मदिन के मौके पर उनकी लाइफ के स्ट्रगल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी भावुक हो जाएंगे.

कभी पड़ोसी देते थे पेट भरने के लिए खाना

राखी सावंत ने एक बार एक्टर राजीव खंडेलवाल के शो ‘जज्बात’ में अपनी जिंदगी के मुश्किल दिनों के बारे में बताया था. राखी ने बताया था कि वो एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनकी मां एक हॉस्पिटल में आया थीं और पिता मुंबई पुलिस में कॉन्स्टेबल थे. बड़ा परिवार होने की वजह से उनका गुजारा बहुत ही मुश्किलों से होता था. कभी-कभी तो ऐसा होता था कि उनके पास खाने के लिए खाना तक नहीं होता था, तब पड़ोसी खाना देते थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest