मनोरंजन

Rakhi Sawant: चेहरे पर उदासी, आवाज में भारीपन…थाने के बाहर हिजाब पहने नजर आईं राखी सावंत, पति आदिल भी रहे साथ

Rakhi Sawant Came Out Police Station:  इन दिनों राखी सावंत मुश्किलों के दौर से गुजर रहीं हैं. उनके ऊपर परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक तरफ राखी सावंत अपनी शादी को लेकर परेशान थीं. वहीं दूसरी  ओर उनकी मां हॉस्पिटल में एडमिट हैं. राखी इन सारी चीजों से डील कर ही रही थीं कि उन पर एक नई मुश्किल आ गई. गुरुवार को राखी सावंत को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. राखी पर आई इस परेशानी की वजह शर्लिन चोपड़ा हैं. राखी सावंत लगभग 6 घंटे की पूछताछ के बाद अंबोली पुलिस स्टेशन के बाहर आ गईं. इस दौरान वह अपने पति आदिल के साथ नजर आईं.

पुलिस हिरासत में राखी सावंत

दरअसल पिछले साल 9 नवंबर को शर्लिन चोपड़ा ने राखी के खिलाफ कंप्लेंट फाइल की थी. शर्लिन का कहना है, राखी उनकी और बॉलीवुड के बीच की लड़ाई में बिना वजह कूद गई हैं. शर्लिन की कंप्लेंट के बाद अंबोली पुलिस ने केस में एक्शन लेते हुए 19 जनवरी को राखी को हिरासत में ले लिया. हालांकि, राखी ने पुलिस पूछताछ में पूरा सहयोग किया. इसलिये सवाल-जवाब करने के बाद पुलिस ने उन्हें घर जाने दिया. लंबी पूछताछ के बाद पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते हुए राखी सावंत एक अलग टशन में दिखीं. पुलिस स्टेशन से बाहर आते हुए राखी ने मीडिया के सामने सिर ऊंचा करके गंगूबाई स्टाइल में हाथ जोड़कर नमस्ते किया. इस दौरान राखी हिजाब पहने हुए नजर आईं. राखी के एक्सप्रेशन से लग रहा था कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है.

मां की कंडीशन है क्रिटकल पुलिस स्टेशन से छूटते ही राखी सावंत अपनी बीमार मां से मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं. मीडिया संग बातचीत में राखी सावंत ने कहा कि मां की कंडीशन खराब है. मां के बारे में जानने के बाद राखी का बीपी भी लो गया था. राखी की आवाज में भारीपन लगा. राखी के चेहरे की उदासी और आवाज का भारीपन उनकी जिंदगी का बड़ा दर्द बयां कर रहा था. हालांकि, मुश्किल वक्त में राखी के शौहर आदिल खान उनके साथ नजर आए.

ये भी पढ़ें-Anant- Radhika की इंगेजमेंट में Deepika-Ranveer ने चुराई सारी लाइमलाइट, रॉयल लुक में खूब क्लिक कराई तस्वीरें

बता दें कि कुछ दिनों पहले राखी सावंत की जिंदगी में इतना कुछ हो चुका है कि उस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल लगता है. उम्मीद करते हैं कि राखी इन सारी परेशानियों से जल्द ही बाहर निकल पाएंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

5 seconds ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

2 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

4 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

15 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

26 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

31 minutes ago